Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम में आया बदलाव, चारधाम यात्रा रूट सहित पांच जिलों में यलो...

मौसम में आया बदलाव, चारधाम यात्रा रूट सहित पांच जिलों में यलो अलर्ट जारी

देहरादून: सोमवार शाम से मौसम में आए बदलाव के कारण प्रदेश मे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। राज्‍य के अधिकतर इलाकों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने मंगलवार को उत्तरकाशी रुद्रप्रयाग चमोली बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई है। जिसके चलते चारधाम यात्रा रूट सहित इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को प्रदेश के पर्वतीय जनपदों में आकाशीय बिजली चमकने, तेज गर्जन, ओलावृष्टि, तीव्र बौछारें पड़ने के साथ 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के चलने की संभावना जताई है। इसको लेकर राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है।

राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर व पिथौरागढ़ जनपदों में गर्जन के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है। आकाशीय बिजली चमकने के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इन जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं राज्य के अन्य पर्वतीय जनपदों में भी ओलावृष्टि के साथ तीव्र बौछारें व तेज हवाएं चल सकती हैं। राज्य के मैदानी जनपदों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments