Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डमौसम विभाग ने उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग सहित 3 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी-रुद्रप्रयाग सहित 3 जिलों में जारी किया यलो अलर्ट

देहरादून: मौसम विभाग ने शनिवार व रविवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, देहरादून जिलों के लिए भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि शनिवार को राज्य के पर्वतीय इलाकों में कहीं कहीं तीव्र बौछार व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर में भारी बारिश को लेकर शनिवार को यलो अलर्ट जारी किया हैं। वहीं रविवार को देहरादून व बागेश्वर जिले में भारी बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने बताया है कि 25 व 26 को पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश के आसार हैं मगर कोई अलर्ट नहीं रहेगा। 26 के बाद एक बार फिर बारिश में तेजी आने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार को दून में आसमान में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। गर्जन के साथ बौछार की भी संभावना है। अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments