Latest news
डॉ. निशंक के दिल्ली आवास पर दिग्गजों का मंथन उत्तराखंड में नवाचार आधारित शिक्षा मॉडल के विकास पर फोकस आयुष मंत्री मदन कौशिक ने राष्ट्रीय आयुष मिशन की समीक्षा की कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए सचिव से लगाई गुहार -मुख्यमंत्री ने किया उत्तराखंड भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की कई योजनाओं का शुभारंभ मुख्य सचिव ने समन्वित, प्रभावी एवं समयबद्ध आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित किए जाने के निर्देश... चकराता में केंद्रीय संचार ब्यूरो का तीन दिवसीय एकीकृत संचार एवं आउटरीच कार्यक्रम संपन्न ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’, शौर्य दिवस के अवसर पर कारगिल वीरों को दी जाएगी श्रद्धांजलि अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeराष्ट्रीयनशे के कारोबारियों के खिलाफ योगी सरकार का शिकंजा, चार हजार से...

नशे के कारोबारियों के खिलाफ योगी सरकार का शिकंजा, चार हजार से अधिक गिरफ्तार

देहरादून: यूपी में नशे के कारोबारियों के खिलाफ सीएम योगी द्वारा चलाई जा रही मुहिम का बड़ा असर देखने को मिल रहा है। पिछले हफ्ते शुरू हुए इस अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। 5 दिनों नशे के कारोबार से जुड़े 4 हजार से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।साथ ही अवैध शराब का कारोबार करने वाले 54 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्यवाही की गई है। 

एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने बताया कि यूपी में नेपाल, बिहार, झारखंड, दिल्ली, मध्य प्रदेश और राजस्थान बार्डर से ड्रग्स और शराब लाई जाती है। 24 अगस्त से 29 अगस्त के बीच 675 पैडलर्स को अरेस्ट करके 8.96 करोड़ के मादक पदार्थ बरामद कर लिए गए हैं। 606 मुकदमे दर्ज किए गए। इनमें 19 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत 5 मामले दर्ज किए हैं। गैंगस्टर एक्ट के तहत 14.79 करोड़ कीमत की संपत्ति जब्त की गई।

बता दें, नशे के सौदागारों को लेकर सीएम योगी ने सख्त रुख अपनाया है। अफसरों संग हुई बैठक में सीएम योगी ने इनके खिलाफ सीधे कार्रवाई का आदेश दिया है।

यूपी के ड्रग माफिया के खिलाफ बड़े अभियान का आह्वान करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि डीएम व एसपी ड्रग माफिया के यहां छापेमारी का काम शुरू कर दें। इस मामले में लापरवाही बरतने पर जवाबदेही तय होगी। हर थाना क्षेत्र में अवैध कारोबारी चिन्हित किए जाएं। 

सीएम ने कहा कि जहरीली शराब से असमय मृत्यु की कई दुःखद घटनाओं की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। इसके लिए हर जिलाधिकारी, पुलिस कप्तान, डीएसपी, थानाध्यक्ष को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। हुक्का बार का संचालन किसी भी दशा में नहीं होना चाहिए। बेहतर टीम वर्क के साथ ड्रग माफियाओं के खिलाफ यह प्रदेशव्यापी अतिमहत्वपूर्ण अभियान शनिवार रात से ही बड़े आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाया जाए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments