Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeराजनीतिआप ने किया बूथ संकल्प,आप विकल्प अभियान  शुरू

आप ने किया बूथ संकल्प,आप विकल्प अभियान  शुरू

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा,आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव में प्रदेश के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने के लिए “बूथ संकल्प आप विकल्प “अभियान चला रही है। आप के इस अभियान में पूरे प्रदेश में दस वोलेंटियर हर बूथ पर जोड़े जा रहे हैं जो बूथों को मजबूत करने का काम कर रहे हैं । आप के इस अभियान में पूरे प्रदेश में युवाओं समेत सभी लोगों का बेहद समर्थन मिल रहा है । आप प्रवक्ता ने बताया प्रदेश के लगभग 11 हजार से ज्यादा बूथों पर आम आदमी पार्टी एक लाख बूथ वोलेंटियर जोड़ने का काम कर रही है जो पार्टी की नीतियों को लेकर घर घर जा रहे हैं। आप के इस अभियान में पूरे प्रदेश में एक लाख वोलेंटियर से आप की कार्यशैली ,नीतियां और आप का उत्तराखंड के लिए विजन को घर घर पहुंचाने का काम करेगी ।आम आदमी पार्टी का आगामी चुनावों को देखते लक्ष्य पार्टी को हर बूथ तक मजबूती से खड़ा करना है ताकि चुनावों में जीत सुनिश्चित हो सके। आप प्रवक्ता ने बताया कि” बूथ संकल्प आप विकल्प ” के तहत दस कार्यकर्ता एक बूथ को मजबूत करने का काम करेंगे। इसके तहत कार्यकर्ताओं को तैयार कर लिया गया, वह हर बूथ घर घर जाकर जनता से सीधा संवाद करेंगे, उनकी समस्याओं को सुनेंगे और हर समस्या के समाधान का भरोसा जनता को दिया जाएगा और आप जिन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रही,जिनमें फ्री बिजली,हर घर रोजगार समेत मूलभूत सुविधाओं को लेकर आप के विजन को घर घर पहुंचाएगी। आप के इस संकल्प के जरिए आप कार्यकर्ता हर बूथ पर अधिक से अधिक मतदाताओं तक आप की पकड़ मजबूत करने का काम करेगी। आप प्रवक्ता ने कहा,हमारे कार्यकर्ता लंबे समय से अपनी नीतियों और मुद्दों को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं और अब जनता भी आप की रीति नीतियों पर विश्वास करने लगी है अब आप कार्यकर्ता बूथ लेवल पर जनता से सीधा संपर्क करते हुए आम आदमी पार्टी के हर बूथ को मजबूत करते हुए उत्तराखंड नव निर्माण के संकल्प को जन जन तक ले जाएगी ।
RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments