Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeराजनीतिआप ने शुरु किया हर घर दो दस्तक अभियान शुरू

आप ने शुरु किया हर घर दो दस्तक अभियान शुरू

-मनीष सिसोदिया ने टिहरी से तो कर्नल कोठियाल ने गंगोत्री से और दीपक बाली समेत सभी प्रत्याशियों ने अपने क्षेत्रों से किया आगाज

देहरादून: आगामी चुनावों में बहुत कम दिन बाकी रह गए ऐसे में आम आदमी पार्टी ने अपने सभी अभियान तेज कर दिए हैं। आप पार्टी ने पूरे प्रदेश की हर विधानसभाओं में 30 लोगों की 5 टीमों का गठन किया है जो विधानसभा वार हर घर दो दस्तक अभियान की शुरुआत कर चुके हैं। कल दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा इस अभियान की शुरुआत टिहरी विधानसभा से हुई थी जिसमें टिहरी के लोगों का अपार जनसमर्थन मनीष जी और स्थानीय प्रत्याशी त्रिलोक सिंह नेगी को मिला था।

आप मीडिया सह प्रभारी उमा सिसोदिया ने बताया, हर घर दो दस्तक अभियान की शुरुवात मनीष जी द्वारा टिहरी से की गई उसके बाद आज वो अभियान के तहत किच्छा विधानसभा में डोर टू डोर जनसंपर्क के लिए पहुंचे।उन्होंने कहा,इस अभियान के तहत हर विधानसभा में 30 टीमें घर घर तक जाएंगी और हर 10 घरों पर 1 नवपरिवर्तन प्रमुख बनाएंगी। उन्होंने बताया कि आगामी 30 दिनों के लिए पूरे आम आदमी पार्टी प्रदेश मे 3 लाख नवपरिवर्तन प्रमुख बनाएगी।

आम आदमी पार्टी के 3 लाख नव परिवर्तन प्रमुख 30 दिन मे डोर टू डोर के माध्यम से हर घर तक 2 बार पहुँचेगे। नवपरिवर्तन प्रमुख हर घर जाकर आम आदमी पार्टी की गारंटी को बताएंगे और एक मौका कोठियाल और एक मौका केजरीवाल को देने का अनुरोध करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि एक ओर मनीष जी ने इसकी शुरुआत टिहरी से की तो आप के सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल कोठियाल ने भी गंगोत्री विधानसभा से हर घर दो दस्तक अभियान की शुरुआत कर दी है जिसमें वो लगातार ग्रामीण इलाकों में जाकर गांव वालों से मिलकर आप की नीतियां बता रहे हैं और अबकी बार आप को वोट देने की अपील कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि काशीपुर में भी आप पार्टी के कैंपेन प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली जी द्वारा इस कैंपेन को बडी ही जोर शोर से चलाया जा रहा है जिसमें स्थानीय जनता का आप पार्टी और प्रत्याशी दोनों को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी ने मिशन मोड मे इस अभियान की शुरूआत कर दी है।

उन्होंने आगे कहा कि आप पार्टी के सभी प्रत्याशी अब चुनावी समर में कूद चुके हैं । आप प्रत्याशी पूरे प्रदेश में इस अभियान की शुरुवात कर चुके हैं। आप पार्टी की हर विधानसभा में गठित टीमें घर घर जाकर आप की नीतियों से जहां लोगो को रुबरु करा रही हैं तो दूसरी ओर जनता भी इस बार बदलाव का पूरा मन बनाते हुए आप पार्टी की सरकार बनाने को बेताब नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि अबकी बार जनता ने ठान लिया है कि एक मौका केजरीवाल को तो एक मौका कोठियाल को देंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments