Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डअग्निवीर ना बनने से निराश युवक ने मौत का थामा दामन, मरने...

अग्निवीर ना बनने से निराश युवक ने मौत का थामा दामन, मरने से पहले सोशल मीडिया पर शेयर किया अपना दुख

देहरादून: अग्निवीर सेना भर्ती की लिखित परीक्षा में असफल होने पर एक युवक ने जहर खाकर जान दे दी। आत्महत्या करने से पहले युवक ने सोशल मीडिया में विडियो जारी कर अपनी हताशा जाहिर की थी I

ग्राम मल्लादेश निवासी कमलेश गोस्वामी (20) पुत्र हरीश गिरी गोस्वामी पांच साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। वह अक्तूबर में रानीखेत में हुई अग्निपथ योजना के तहत आयोजित अग्निवीर सेना भर्ती में शामिल हुआ था। लिखित परीक्षा का परिणाम सोमवार को आया जिसमें वह असफल हो गया था। परिजनों के मुताबिक इससे वह निराश हो गया और उसने गांव के पास के जंगल में जाकर जहर खा लिया।

परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान रात में कमलेश ने दम तोड़ दिया। कपकोट थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष विवेक चंद्र ने बताया कि अस्पताल के मेमो से उन्हें सूचना मिली थी।

पुलिस के अस्पताल पहुंचने तक उसे रेफर किया जा चुका था। परिवार की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम और विसरा रिपोर्ट मिलने से ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments