Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधवाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर युवकों ने दरोगा से की...

वाहन चेकिंग के दौरान बाइक रोकने पर युवकों ने दरोगा से की मारपीट

देहरादून: वाहन चेकिंग के दौरान दो युवक बुलट पर बिना हेलमेट आते हुए दिखाई दिएI जब पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया तो चालक ने उन्हें धमकाना शुरू कर दियाI कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेमप्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी।

हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाने में वाहन चेकिंग के दौरान दो युवकों ने दरोगा से हाथापाई कर दी। दरोगा मनोज यादव ने बताया कि सोमवार की देर रात ताज चौराहे के पास चेकिंग चल रही थी।उसी समय एक बुलट पर दो युवक बिना हेलमेट आते दिखाई दिए। जब उन्हें रोका गया तो चालक ने खुद को किदवई नगर निवासी अनस बताते हुए उन्हें धमकाना शुरू कर दिया।

कार्रवाई की बात कहने पर युवकों ने पहले उनकी नेमप्लेट खींची उसके बाद दरोगा से मारपीट शुरू कर दी। वायरलैस की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्हें देखकर युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

दरोगा मनोज यादव की ओर से दोनों बाइक सवारों के खिलाफ मारपीट, धमकी देने, सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments