Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeउत्तराखण्डअग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किया...

अग्निपथ योजना के विरोध में युवाओं ने जताया आक्रोश, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

देहरादून: अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हल्द्वानी में एकाएक बड़ी संख्या में युवा सड़क पर उतर आए है। युवाओं ने रोडवेज स्टेशन के पास सड़क जाम कर दी।

बताया जा रहा है प्रदर्शनकारियों में हल्द्वानी की सैन्य अकादमियों में सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवा बड़ी संख्या में शामिल है। 

हल्द्वानी में प्रदर्शनकारी युवाओं पर लाठीचार्ज कर उनकाे भगाया गया। इसके अलावा नैनीताल के पहाड़ी क्षेत्रों से भी युवा पहुंचे। एलआईयू रिपोर्ट के अनुसार हल्द्वानी में प्रदर्शन की तैयारी गुरुवार सुबह से ही चल रही थी। एकाएक सड़क पर उतरे युवाओं को समझाने में पुलिस जुटी है।

अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में हल्द्वानी में नैनीताल हाईवे पर धरना दे रहे युवाओं पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। पुलिस के लाठीचार्ज करते ही प्रदर्शनकारी तीतर-बीतर हो गए।

बड़ी संख्या में भीड़ जुटती देख पुलिस बल भी चौराहे पर पहुंच गया। पुलिस को देख युवाओं ने नारेबाजी शुरू कर दी। करीब एक घंटे तक धरने पर बैठे युवाओं को एसडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट समझाते रहे लेकिन उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवाओं को खदेड़ दिया।

गुरुवार को दोपहर में अग्निपथ के विरोध में हुए विरोध प्रदर्शन और जाम के बाद रात के समय तहसील गेट पर लगाया गया टेंट प्रशासन ने हटवा दिया। प्रदर्शनकारी शुक्रवार की सुबह यहां धरने पर बैठने वाले थे। जिसे एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने विफल कर दिया है।

प्रशासन किसी भी तरह के धरना प्रदर्शन पर नजर बनाए हुए है। खटीमा में शनिवार तक के लिए धारा 144 लगा दी गई है। 
दो वर्ष पूर्व सेना में भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट पास कर चुके युवा जो लिखित परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। इस भर्ती प्रक्रिया को रद्द करने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में सड़कों पर उतर आए थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments