Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधनौकरी के नाम पर युवती से आनलाइन ठगी

नौकरी के नाम पर युवती से आनलाइन ठगी

रुद्रपुर: थाना पंतनगर क्षेत्र निवासी एक युवती से दिल्ली की एयर एशिया में डाटा एंट्री की नौकरी दिलाने के नाम पर आनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने  आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। कुमाऊं साइबर सेल की जांच के बाद ठगों पर यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस के अनुसार थाना पंतनगर क्षेत्र निवासी संगीता शर्मा  ने साइबर थाना पुलिस को शिकायती पत्र दिया। पत्र में युवती ने बताया कि जनवरी 2023 में डाटा इंट्री की नौकरी के लिए उसने गूगल साइट विजिट की थी। 24 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने अपना नाम मुस्कान बताते हुए कहा कि वह दिल्ली एयर एशिया की एचआर है। जो डाटा इंट्री की नौकरी के लिए फार्म भरा है। बताया कि उसके रजिस्ट्रेशन फीस के लिए 1350 केनरा बैंक के खाते में जमा करने को कहा।

इसके बाद मुस्कान का दोबारा कॉल आया और आनलाइन इंटरव्यू की बात कही। जिस पर उसका इंटरव्यू अंजलि, विकास व एक अन्य व्यक्ति ने कंपनी प्रबंधक और एचआर बताकर लिया। बताया कि उससे डाक्यूमेंट वेरिफिकेशन के नाम पर 3150 रुपये, सिक्योरिटी के नाम पर 15550 रुपये, इंश्योरेंस सिक्योरिटी के नाम पर 20550 रुपये, सैलरी एकाउंट खोलने के नाम पर 10 हजार रुपये, प्रोजेक्टर के नाम पर चार हजार रुपये जमा कराए। इसके अलावा 25 हजार रुपये विजिट आर्डर बनाने समेत अन्य के लिए मांगे गए। जिसे उसने गूगल पे के जरिए उनके खाते में जमा कर दिया।

पीड़िता ने बताया कि बाद में जब उसने उन्हें कॉल की तो नंबर उठाना बंद कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि नौकरी के नाम पर उससे 74800 रुपये की आनलाइन धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने ठगी करने वालों पर मुकदमा दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments