Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डयूथ कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त का किया घेराव

यूथ कांग्रेसियों ने नगर आयुक्त का किया घेराव

हल्द्वानी: यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आवारा पशुओं के कारण हो रहे हादसों के विरोध में नगर आयुक्त का घेराव किया हैं। उन्होंने शहरवासियों को शीघ्र आवारा पशुओं से निजात दिलाने की मांग की है।

यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ता बुधवार को नगर निगम पहुंचे और नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय का घेराव किया। उनका कहना था कि शहर में आवारा पशु मुख्य मार्ग के साथ ही गली-मोहल्लों में झुंड बनाकर घूम रहे हैं। ऐसे में आवारा पशुओं में संघर्ष होने पर स्थिति और खराब हो रही है, इसके कारण तमाम लोग चोटिल हो गये हैं और कुछ ने तो जान तक गवां दी है।

उन्होंने निगम प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए आवारा पशुओं के कारण चोटिल होने वाले लोगों को राहत के तौर पर मुआवजा देने की मांग की। उन्होंने शीघ्र ही आवारा पशुओं के लिए गौशाला निर्माण करने की मांग की है।

घेराव करने वालों में राधा आर्या, संदीप भैसोड़ा, मोकिन सैफी, मीमांश आर्या, सचिन राठौर, सुमित कुमार, अभिनाश रंधावा, मोनू चैहान, मयंक गोस्वामी, आशु बाल्मीकि, अर्जुन बाल्मीकि, करन सिंह आदि शामिल रहें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments