Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डआंचल फर्स्वाण बनी मिस पर्सनेलिटी, कैट वॉक में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

आंचल फर्स्वाण बनी मिस पर्सनेलिटी, कैट वॉक में मॉडल्स ने बिखेरे जलवे

देहरादून। सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से सोमवार को मिस पर्सनेलिटी और मिस कैटवॉक 2025 के सब कॉन्टेस्ट का आ योजन किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने रैंप पर अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे। इस दौरान आंचल फर्स्वाण को मिस पर्सनेलिटी का खिताब दिया गया।
सिनमिट कम्युनिकेशंस की ओर से सोमवार को दो सब कॉन्टेस्ट किए गए। इनमें से मिस पर्सनेलिटी का आयोजन राजपुर रोड स्थित एवलोन एविएशन एकेडमी में हुआ। इस मौके पर प्रतिभागियों ने अपनी पर्सनेलिटी और कॉन्फिडेंस के बारे में बताया। वहीं मिस कैटवॉक सब टाइटल का आयोजन राजपुर रोड स्थित रोमियो लेन में किया गया। जहां प्रतिभागियों ने अपनी वॉक से सबको आकर्षित किया। इस दौरान देहरादून सहित, हरिद्वार, ऋषिकेश, उत्तरकाशी, नैनीताल, रुद्रपुर, पिथौरागढ़, चमोली, बागेश्वर, खटीमा आदि जगहों की युवतियों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर सिनमिट कम्युनिकेशंस के डायरेक्टर दलीप सिंधी ने बताया कि 19 जुलाई को मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले का आयोजन होगा। उन्होंने ये भी बताया कि पहली बार मिस उत्तराखंड की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि ग्रैंड फिनाले का आयोजन हयात सेंट्रिक में किया जाएगा। डायरेक्टर राजीव मित्तल ने बताया कि ये वाकई में हमारे लिए बेहद ही गौरव की बात होगी, जबकि यहां की विनर को फेमिना मिस इंडिया उत्तराखंड में डायरेक्ट एंट्री मिल सकेगी। वही प्रतिभागी भी इसको लेकर बेहद उत्साहित है। इस मौके पर जजेज की भूमिका में मिस उत्तराखंड 2023 ऐश्वर्य बिष्ट, मिस उत्तराखंड 2024 तान्या, मिस उत्तराखंड 2023 की सेकंड रनरअप मानसी ग्रेवाल आदि उपस्थित थे।
इस दौरान कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, कॉर्डिनेटर हिमानी रावत, न्यू एरा से राजीव कौशिक आदि ने विशेष सहयोग किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments