Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Wednesday, October 21, 2026
Homeअपराधउत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, पांच तमंचे 315 बोर व दो तमंचे...

उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही, पांच तमंचे 315 बोर व दो तमंचे 12 बोर के साथ अन्तर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखण्ड एसटीएफ की बड़ी कार्यवाही करते हुए 5 तमंचे 315 बोर व 2 तमंचे 12 बोर के साथ एक अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ द्वारा थाना गदरपुर पुलिस के साथ ज्वाइंट ऑप्रेशन में की यह गिरफ्तारी गयी। एसटीएफ द्वारा की गयी कार्यवाही में अवैध हथियारों का अन्तर्राज्यीय नेटवर्क ध्वस्त किया गया है। आरोपी क्षेत्र में कई बार हथियारों की सप्लाई कर चुका था, उसके खिलाफ पूर्व में आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।
पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ द्वारा उत्तराखण्ड राज्य में गैंगस्टर व अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के चलते वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर को विशेष रूप से निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक, स्वप्न किशोर सिंह व पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ आर0बी0 चमोला के निकट पर्यवेक्षण में एक टीम का गठन कर उनकी गिरफ्तारी व धकपकड़ हेतु उचित दिशा-निर्देश दिये गये। इसी क्रम में एसटीएफ की कुमायूँ युनिट द्वारा कल थाना गदरपुर पुलिस के साथ 01 वैपन तस्कर आजाद अली पुत्र अख्तर अली, निवासी ग्राम कनकता थाना गदरपुर, जिला उधम सिंह नगर। उम्र 32 वर्ष को गदरपुर थाना क्षेत्र से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर के साथ गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्त की गिरफ्तारी के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ की गठित टीम द्वारा जनपद ऊधमसिंह नगर के गदरपुर से 01 अवैध हथियारों के सप्लायर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से 05 तमंचे 315 बोर व 02 तमंचे 12 बोर बरामद हुयी हैं। एसटीएफ की पूछताछ में पकड़ा गया तस्कर काफी समय से यूपी से हथियारों की सप्लाई कर रहा था और इससे पूर्व भी कई बार बार वैपन की सप्लाई कर चुका है तथा पूर्व में भी दो बार थाना गदरपुर से वेपन की सप्लाई में जेल जा चुका है। इस प्रकार इस मामले में उत्तर प्रदेश कनेक्शन सामने आया है जिस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। गिरफ्तार अपराधी को जिला ऊधमसिंह नगर के थाना गदरपुर में दाखिल कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धाराओ में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments