Latest news
चुनावी चिंता छोड़, विपक्ष अंतिम सत्र में सकारात्मक रुख के साथ करे प्रतिभागः महेंद्र भट्ट ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल राज्यपाल ने अपने जीवन पर आधारित पुस्तक ‘‘अनथक युयुत्सा’’ का विमोचन किया मुख्यमंत्री ने चम्पावत को दी लगभग 96 करोड़ रुपये की 16 विकास योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री से अंतरराष्ट्रीय फिल्म निर्माताओं के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट मुख्यमंत्री के निर्देशों पर सड़क सुधार कार्यों की पड़ताल करने मैदान में उतरे लोनिवि सचिव देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाणपत्र 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2027-देहरादून में 123 परीक्षा केंद्र प्रस्तावित, तीन संवेदनशील केंद्र चिह्नि...

[t4b-ticker]

Monday, October 19, 2026
Homeउत्तराखण्डऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में...

ऋतु खंडूड़ी भूषण की विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

देहरादून/कोटद्वार। विधानसभा अध्यक्ष उत्तराखंड एवं विधायक कोटद्वार ऋतु खण्डूडी भूषण के प्रयासों से कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के ग्राम हल्दुखाता तल्ला में 400 केवी क्षमता का विशाल विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए जाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। लगभग 675 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह विद्युत उपकेंद्र उत्तराखंड राज्य का चैथा सबसे बड़ा विद्युत उपकेंद्र होगा। वर्तमान में कोटद्वार क्षेत्र को सतपुली स्थित विद्युत उपकेंद्र से विद्युत आपूर्ति की जा रही है। प्रस्तावित उपकेंद्र के निर्माण से कोटद्वार सहित समूचे पौड़ी गढ़वाल जनपद की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। इससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता एवं क्षमता में सुधार होगा और भविष्य की बढ़ती आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता मिलेगी।
इस परियोजना से सिगड्ड़ी ग्रोथ सेंटर को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। उपकेंद्र के निर्माण से औद्योगिक क्षेत्र को 24 घंटे निर्बाध विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही निवेश और रोजगार के नए अवसर भी विकसित होंगे। विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण के माध्यम से इस महत्वाकांक्षी परियोजना का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है, जिस पर विभिन्न संबंधित विभागों की संस्तुतियां भी प्राप्त हो चुकी हैं। यह परियोजना कोटद्वार एवं समूचे पौड़ी गढ़वाल के विकास और भविष्य की विद्युत आवश्यकताओं को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। विधायक ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार के सर्वांगीण विकास और क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। 400 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना से आमजन को बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा और सिगड्ड़ी ग्रोथ सेंटर सहित पूरे क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति मिलेगी। कोटद्वार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments