Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डएक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना

एक माह में पूर्ण करें कण्डारस्यूं व विडोली पेयजल योजना

देहरादून। सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने आज शासकीय आवास पर श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को कण्डारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंडी व विडोली ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजनाओं को एक माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजना व जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित योजनाओं की भी समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में डाॅ. रावत ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता पर्वतीय क्षेत्रों में आम लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना है। जिसके तहत श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विडोली ग्राम समूह पेयजल पम्पिंग योजना, कंडारस्यूं, भीड़ा-हस्यूंड़ी एवं एनआईटी पेयजल पम्पिंग योजनाओं का कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। इसके अलावा श्रीनगर के नगरीय क्षेत्र भी पेयजल समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। जिसके लिये अधिकारियों को तत्काल कार्य योजना तैयार कर कार्य शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं। बैठक में ढ़िकाल गांव पेयजल योजना की भी समीक्षा की गई साथ ही थलीसैण नगर पंचायत के अंतर्गत निर्माणाधीन योजना की भी प्रगति मांगी गई। जिस पर अधिकारियों ने बताया कि सभी पेयजल योजनाओं का कार्य गतिमान है जिसमें से दो बड़ी योजनाओं का कार्य एक माह के भीतर पूर्ण कर लिया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि ढ़िकाल गांव पम्पिंग योजना में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण वंचित 30 गांव में भी शीघ्र पेयजल आपूर्ति मुहैया करा दी जायेगी।
बैठक में पेयजल निगम के मुख्य अभियंता मुख्यालय संजय सिंह, मुख्य अभियंता गढ़वाल अनुपम रतन, अधीक्षण अभियंता मुहम्मद निशम, अधिशासी अभियंता नवीन बिष्ट, जल संस्थान पौड़ी के अधिशासी अभियंता टीएस रावत, सुभाष भट्ट, अर्पित मित्तल, अजय गुरूंग सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments