Latest news
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू दून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने की विस्तृत चर्चा “फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

[t4b-ticker]

Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखण्डएलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक...

एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण

देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में एलपीजी गैस की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा गैस की कालाबाजारी पर प्रभावी नियंत्रण के हेतु नगर मजिस्ट्रेट प्रत्युष सिंह एवं उप जिलाधिकारी सदर हरिगिरि द्वारा जनपद अवस्थित अमरदीप गैस एजेंसी एवं सत्यशील गैस एजेंसी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने गैस एजेंसियों में उपभोक्ताओं की मांग, वितरण व्यवस्था, बैकलॉग एवं उपलब्ध स्टॉक की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान गैस लेने पहुंचे उपभोक्ताओं की समस्याएं भी सुनी गईं तथा उनका मौके पर समाधान किया गया। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, अतः अनावश्यक रूप से घबराने की आवश्यकता नहीं है।
नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए कहा कि गैस डिलिवरी से संबंधित ओटीपी नंबर किसी भी व्यक्ति को फोन पर साझा न करें। गैस की होम डिलिवरी के समय ही डिलिवरी मैन को ओटीपी नंबर प्रदान करें। साथ ही गैस एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति केवल होम डिलिवरी के माध्यम से ही सुनिश्चित की जाए तथा उपभोक्ताओं की जागरूकता के लिए एजेंसी परिसर में बड़े फ्लेक्सी के माध्यम से आवश्यक जानकारी प्रदर्शित की जाए। इसके साथ ही उपभोक्ताओं से विनम्र व्यवहार करने के निर्देश भी दिए गए।
अमरदीप गैस एजेंसी के निरीक्षण के दौरान कुछ उपभोक्ताओं द्वारा शिकायतें भी दर्ज कराई गईं। उपभोक्ता अरुण खरबंदा (बड़ोवाला) एवं जितेंद्र अरोड़ा (आशुतोषनगर, अमृत विहार) ने बताया कि डिलिवरी मैन द्वारा फोन पर ओटीपी नंबर मांगा गया तथा ओटीपी देने के बाद गैस डिलिवरी का मैसेज प्राप्त हो गया, लेकिन वास्तविक रूप से सिलेंडर की आपूर्ति नहीं की गई। इसी प्रकार खुड़बुड़ा निवासी पंकज ठाकुर ने बताया कि उनके खाते में 6 फरवरी को गैस डिलिवरी दर्शाई गई, जबकि उन्हें सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ। वहीं बहादुर रोड, सेलाकुई निवासी रविंद्र ने भी शिकायत की कि 3 मार्च को गैस डिलिवरी दर्शाई गई है, लेकिन उन्हें सिलेंडर नहीं मिला और अब पुनः बुकिंग 25 दिन बाद ही संभव बताई जा रही है। इन शिकायतों के संबंध में जब गैस एजेंसी के सुपरवाइजर से जानकारी ली गई तो वह संतोषजनक उत्तर देने में असमर्थ रहे। इस पर नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने पूर्ति निरीक्षक को संबंधित सुपरवाइजर एवं डिलिवरी मैन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी सदर ने स्पष्ट किया कि जनपद में एलपीजी गैस का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है तथा उपभोक्ता पूर्व की भांति अपनी आवश्यकता के अनुसार गैस सिलेंडर प्राप्त करें। साथ ही एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया गया कि ओटीपी आधारित होम डिलिवरी प्रणाली का कड़ाई से पालन किया जाए तथा उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए एजेंसी के बाहर सूचना फ्लेक्सी अनिवार्य रूप से लगाई जाए। निरीक्षण के दौरान सीओ सिटी स्वप्निल मुयाल, पूर्ति विभाग के अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments