Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डऑन द स्पॉट की दिव्यांग महिला की पेंशन स्वीकृत, निःशुल्क उपलब्ध कराई...

ऑन द स्पॉट की दिव्यांग महिला की पेंशन स्वीकृत, निःशुल्क उपलब्ध कराई व्हीलचेयर

देहरादून। जनता की सेवा के लिए देहरादून डीएम सविन बंसल हर पल समर्पित रहते है। जनता दरबार, बहुउद्देशीय शिविर, क्षेत्र भ्रमण के अलावा हर दिन बडी संख्या में लोग अपनी व्यथा और समस्या लेकर डीएम दफ्तर पहुंचते है। जिलाधिकारी संवेदनशीलता और सहानुभूतिपूर्वक न केवल जनता की समस्या सुनते है, बल्कि प्रभावशाली तरीके से उनका समाधान भी करते है। डीएम सविन बंसल अपनी स्वच्छ ईमानदार छवि, दृढ निश्चय, कडे फैसले और जन सेवा के प्रति संवेदनशील कार्यशैली के लिए खासे लोकप्रिय है। ऑन द स्पॉट समस्या का समाधान होने पर लोगों को अक्सर कहते सुना है, डीएम हो तो ऐसा……
ऐसा ही एक प्रकरण पिछली जनसुनवाई के दौरान भी सामने आया। जब देहरादून ओगल भट्ा, क्लिमेंटाउन निवासी एक दिव्यांग महिला राखी अपने पति विजेन्द्र कुमार के साथ जन सुनवाई दिवस पर डीएम दफ्तर पहुंची और अपनी पूरी व्यथा डीएम को सुनाई। शारीरिक रूप से 40 प्रतिशत दिव्यांग राखी ने दिव्यांग पेंशन और नौकरी का अनुरोध किया। डीएम ने दिव्यांग महिला की पूरी व्यथा सुनी और मौके पर ही दिव्यांग पेंशन की स्वीकृत की। यही नही डीएम ने दिव्यांग महिला और उसके पति को क्लेक्ट्रेट से ‘‘सारथी’’ वाहन द्वारा उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाया। डीएम की संवेदनशील कार्यशैली से गदगद महिला सहसा कह उठी, डीएम हो तो ऐसा…….
जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने जिलाधिकारी के निर्देश पर मामले का तत्काल संज्ञान लिया और दिव्यांग महिला के परिवार से संपर्क किया। महिला के पास आय प्रमाण नहीं था। तहसील से संपर्क करते हुए तत्काल महिला का आय प्रमाण पत्र बनवाया और आवेदन ऑनलाइन करते हुए अप्रूव किया। इसके बाद दिव्यांग महिला राखी की पेंशन कार्यालय से ऑनलाइन कर दी गई है। माह जून से पेंशन धनराशि प्रतिमाह रुपये 1500 की स्वीकृति के बाद माह जुलाई 2025 से उनके बैंक खाते में भुगतान कर दी जाएगी। आवेदक महिला 40 प्रतिशत दिव्यांग है। समाज कल्याण विभाग से उन्हें निःशुल्क व्हीलचेयर भी प्रदान की गई है। बहुउद्देशीय शिविर और क्षेत्र भ्रमण के दौरान भी अनेक ऐसे मामले डीएम के समक्ष आते रहे है। जिलाधिकारी सविन बंसल हमेशा जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पूरी सहानुभूति, संवेदनशीलता एवं तत्परता से उनका समाधान करने में जुटे है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments