Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के...

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उत्तराखंड में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव पर विभागीय परीक्षण के दिए निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए केंद्र सरकार के समक्ष रखे गए दो महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने सकारात्मक पहल की है। केंद्रीय मंत्री श्री नड्डा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे अपने पत्र में हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना तथा पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से संबंधित प्रस्तावों को विभागीय स्तर पर परीक्षण के लिए भेजे जाने की जानकारी दी है।
इसमें सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से संबंधित प्रस्ताव के संबंध में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा मामले को संबंधित विभागध्प्रभाग से परीक्षण कराया जा रहा है। इसी प्रकार माध्यम से हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के अंतर्गत पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना के प्रस्ताव पर भी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संबंधित प्रभाग से परीक्षण कराया जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने केंद्र सरकार के समक्ष इन दोनों संस्थानों की स्थापना का प्रस्ताव रखते हुए उत्तराखंड में उच्च स्तरीय चिकित्सा एवं पैरामेडिकल शिक्षा के साथ-साथ विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है।
सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की स्थापना से राज्य में गंभीर एवं जटिल बीमारियों के उपचार के लिए उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं को मजबूती मिलने की उम्मीद है। वहीं, पैरामेडिकल कॉलेज की स्थापना से प्रशिक्षित पैरामेडिकल मानव संसाधन तैयार करने में मदद मिलेगी और प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को आवश्यक तकनीकी एवं सहयोगी स्टाफ उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के स्तर पर दोनों प्रस्तावों के परीक्षण को उत्तराखंड की स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments