Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Sunday, September 13, 2026
Homeउत्तराखण्डकौशल विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के मंत्री बहुगुणा ने दिए...

कौशल विकास योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के मंत्री बहुगुणा ने दिए निर्देश

देहरादून। प्रदेश के कौशल विकास एवं सेवायोजन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में विभागीय बैठक ली तथा विभागीय अधिकारियों के साथ विभाग के अन्तर्गत प्रदेश में संचालित आईटीआई में छात्र संख्या एवं सुविधाओं को बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की। मंत्री ने आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में स्थित आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए विभागीय अधिकारियों से कहा कि आगामी भर्ती सत्र को ध्यान में रखते हुए कौशल विकास विभाग की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाय ताकि छात्र विभागीय योजनाओं का लाभ उठाते हुए दक्षता हासिल कर सकें। मंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्थित स्कूल, कॉलेज के छात्रों के अभिभावकों के साथ संवाद स्थापित कर कौशल विकास सम्बन्धी योजनाओं की जानकारी दी जाय ताकि वे अपने बच्चों को कौशल विकास सम्बन्धी प्रशिक्षण देने के लिए प्रेरित हो सकें। इसके साथ ही स्कूल कॉलेजों के समीप विभागीय योजनाओं से संबंधित होर्डिंग भी स्थापित किये जाय ताकि छात्रों को विभागीय याजनाओं की जानकारी मिल सकें।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश के देहरादून के निरंजनपुर, श्रीनगर एवं अल्मोड़ा स्थित आईटीआई में टीवीएस कम्पनी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने थे उनका उद्घाटन आगामी 16 तारीख को करने जा रहे हैं। 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जो विभाग ने टाटा टेक्नोलॉजी को दिये थे उनमें आगामी माह जुलाई से शॉर्ट टर्म कोर्सेज प्रारंभ किये जा रहे हैं। जिनसे संबंधित मशीनरी एवं प्रशिक्षक टाटा कम्पनी के माध्यम से उपलब्ध करा दिये गये हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश के जो 32 आईटीआई डीएसटी (ड्यूल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग) मॉडल में चल रहे थे जहां छात्र 6 माह सम्बन्धित आईटीआई एवं 6 माह कम्पनी में प्रशिक्षण प्राप्त करेगें उन आईटीआई की संख्या बढ़ाकर 45 करने जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि प्रदेश मंे कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग नये 168 आईटीआई प्रशिक्षकों की तैनाती भी करने जा रहे हैं। बैठक में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के निदेशक संजय कुमार, संयुक्त निदेशक मनमोहन कुड़ियाल, उपनिदेशक शैलेन्द्र शर्मा तथा अन्य विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments