Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डखाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

खाई में गिरने से एक व्यक्ति की मौत

देहरादून। थाना राजपुर क्षेत्र के अंतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया किन्तु तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे है।
मिली जानकारी के मुताबिक, थाना राजपुर को सूचना मिली कि आईटी पार्क क्षेत्रांतर्गत सहस्त्रधारा टूरिस्ट प्लेस के पास एक व्यक्ति लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया है। सूचना मिलने के बाद थाना राजपुर पुलिस मौके पर पहुंची तो घटना की गंभीरता को देखते हुए सूचना प्राप्त होते ही पोस्ट सहस्त्रधारा से एसडीआरएफ टीम आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम के कठिन प्रयासों के बाद टीम ने खाई में गिरे व्यक्ति तक पहुंच बनाते हुए उसे बाहर निकाला। लेकिन व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी।
थाना राजपुर प्रभारी प्रदीप रावत ने बताया कि एसडीआरएफ की टीम ने व्यक्ति के शव को सावधानीपूर्वक खाई से बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई के लिए जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतक की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments