Latest news
जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों; 05 पेट्रोलपम्प का औचक निरीक्षण मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्य सेवक संवाद’ में सुनी क्षेत्र की समस्याएं, दिए समाधान के निर्देश टनकपुर से मुख्यमंत्री ने दी चम्पावत को स्वास्थ्य सेवाओं की बड़ी सौगात मुनस्यारी नगर पंचायत अध्यक्ष ज्वाइनिंग से भाजपा का धारचूला विजय अभियान शुरू दून में रोबोटिक सर्जरी के भविष्य पर विशेषज्ञों ने की विस्तृत चर्चा “फूलदेई” पर मासूम मुस्कान और लोक संस्कृति से महका भाजपा मुख्यालय एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर जिला प्रशासन सख्त, गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण प्लान इंडिया के प्रोग्राम मैनेजर ने राज्यपाल से की भेंट विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला उद्यमियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में मनाया लोकपर्व फूलदेई

[t4b-ticker]

Sunday, March 15, 2026
Homeउत्तराखण्डगंगनहर में नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो नाबालिग बहनें तेज...

गंगनहर में नहाते समय डूबा भाई, बचाने कूदीं दो नाबालिग बहनें तेज बहाव में लापता, तलाश जारी

हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में छठ घाट पर नहाते समय गंगनहर में बह रहे छोटे भाई को बचाने के लिए कूदीं दो नाबालिग बहनें डूब गईं। उनका भाई तो किसी तरह बच गया, लेकिन दोनों बहनें पानी के तेज बहाव में बह गईं। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगनहर में सर्च अभियान चलाया, लेकिन दोनों बहनों का सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस के अनुसार, राजेश निवासी ग्राम भीमनगर, थाना फरहा, जनपद मथुरा उत्तर प्रदेश हाल सलेमपुर यहां सिडकुल की जेपी ड्रग कंपनी में मेंटनेंस कर्मचारी हैं। रविवार सुबह करीब नौ बजे राजेश के साले रवि के साथ उनकी पुत्री मनीषा (15), ईशा (14) और पुत्र वंश (13) गंगनहर में नहाने के लिए भाईचारा के पास बने छठ घाट पर पहुंचे। यहां वंश नहाते समय पानी के तेज बहाव में बहने लगा। उसके बहते देखकर दोनों बहनें उसे बचाने के लिए गंगनहर में कूद गईं। वंश किसी तरह पास में ही लगी झाड़ियों को पकड़कर बच गया, लेकिन मनीषा और ईशा पानी के तेज बहाव में डूब गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
घटना की जानकारी मिलते ही रानीपुर कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी, गैस प्लांट चैकी प्रभारी विकास रावत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जल पुलिस की टीम को बुलाकर गंगनहर में सर्च अभियान चलाया गया। मगर देर शाम तक दोनों बहनों का कोई सुराग नहीं लग पाया। एएसपी, सीओ सदर जितेंद्र चैधरी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बालिकाओं की तलाश की जा रही है। टीम गंगनहर में सर्च अभियान चला रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments