Latest news
डीएम ने अरविंद गैस एजेंसी रेसकोर्स से 13890 गैस कनेक्शन जीवन ज्योति एजेंसी कैनाल रोड में करवाए शिफ्ट शिक्षा विभाग में पदोन्नत हुये चार अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी रिश्वत प्रकरण में डोईवाला के प्रभारी बीईओ निलंबित मुख्य सचिव ने 25 बिंदु कार्यक्रम के वर्ष 2026-27 के लिए शीघ्र लक्ष्य निर्धारित किए जाने के निर्देश द... हेमवती नंदन बहुगुणा सदैव किसानों और गरीबों के हितों के लिए समर्पित रहेः सीएम राम नगरी में बनेगा धामी सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट राज्य अतिथि गृह मुख्यमंत्री धामी बोले, हिमालयी राज्य आपसी सहयोग और अनुभवों से करें नीति निर्माण उत्तराखंड में डिजिटल जनगणना के प्रथम चरण का फील्ड कार्य 25 अप्रैल से सीएम धामी ने महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट

[t4b-ticker]

Saturday, April 25, 2026
Homeउत्तराखण्डगैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति...

गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक

देहरादून। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध की वजह से देश में कई स्थानों पर रसोई गैस सिलेंडर का संकट दिखाई दे रहा है। उत्तराखण्ड की राजधानी दून में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर संकट की स्थिति बन गई है। सप्लाई में आई बाधा के कारण दून में करीब दो दिन का बैकलॉग हो गया है। स्थिति को देखते हुए फिलहाल कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक लगा दी गई है। बुकिंग नंबर भी ठीक से काम नहीं कर रहा है। जिसके चलते उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ रही है।
जानकारी के अनुसार, गैस एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि कमर्शियल सिलिंडरों की सप्लाई केवल आवश्यक सेवाओं को ही की जाए। इसके तहत शहर के अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को ही कमर्शियल सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि जरूरी सेवाएं प्रभावित न हों। होटल, ढाबों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को फिलहाल कमर्शियल गैस सिलेंडर नहीं मिल पाएंगे। इससे कारोबारियों की परेशानी बढ़ने की आशंका है। गैस एजेंसी से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि सप्लाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं और बैकलॉग खत्म होने के बाद जल्द ही सामान्य आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उधर, शहर के कई इलाकों में लोगों को सिलिंडरों की डिलीवरी के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने लोगों से धैर्य बनाए रखने और अनावश्यक गैस की बुकिंग न करने की अपील की है। उन्होंने कहा अगले दो दिनों में बैकलॉग खत्म करने का प्रयास होगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments