Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डछापेमारी कर डेढ़ क्विंटल नकली मावा किया बरामद

छापेमारी कर डेढ़ क्विंटल नकली मावा किया बरामद

हरिद्वार। मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम के लिए खाघ सुरक्षा विभाग ने राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। इस क्रम में अब खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने भगवानपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर झिड़ियांन ग्रंट में छापेमारी कर 1.5 कुंतल नकली मावा पकडा है।
स्वास्थ्य सचिव एवं आयुक्त, खाघ सुंरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. आर. राजेश कुमार के निर्देश पर आज जनपद हरिद्वार के फतेहपुर झिड़ियांन ग्रंट में नकली मावा बनाने वालों पर कार्यवाही की गई। ग्राम फतेहपुर झिड़ियांन में कई घरों में नकली मावा की सूचना पर यह छापेमारी की गई। एफडीए की टीम जैसे ही ग्राम फतेहपुर झिड़ियांन पहुंची, गांव में हड़कंप मच गया। टीम ने सूचना के आधार पर सभी घरों में एक साथ छापेमारी की कार्यवाही शुरू की गयी। कार्यवाही में टीम ने नकली मावा बनाने वालों के घरों की तलाशी लेकर डेढ़ कुंतल नकली मावा पकड़ा। पकड़े गए मावे के एफडीए की टीम ने मावे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं। बाकी मावा नष्ट कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments