Latest news
युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की मुख्यमंत्री धामी ने बीआरओ गेस्ट हाउस में बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की समीक्षा की मुख्यमंत्री के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की मुस्तैदी, चारधाम यात्रा बनी सुरक्षित व सुगम

[t4b-ticker]

Thursday, April 23, 2026
Homeउत्तराखण्डदून पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियानः 1300 से अधिक लोगों की जांच,...

दून पुलिस का बड़ा सत्यापन अभियानः 1300 से अधिक लोगों की जांच, 5.6 लाख का जुर्माना वसूला

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अजय सिंह के निर्देशन में देहरादून पुलिस द्वारा चलाया जा रहा सत्यापन अभियान लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में रविवार को पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर बाहरी व्यक्तियों, संदिग्धों और किरायेदारों का सत्यापन किया गया।
पुलिस की इस बड़ी कार्रवाई में 1300 से अधिक किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया। वहीं, किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले 56 मकान मालिकों और हॉस्टल संचालकों के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई करते हुए घ्5,60,000 का भारी जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही 32 संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ के लिए थाने लाया गया, जहां उनका आवश्यक सत्यापन किया गया। सत्यापन अभियान के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 8 अन्य लोगों पर भी कार्रवाई करते हुए घ्2,000 का जुर्माना पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत वसूला गया। एसएसपी देहरादून ने स्पष्ट किया है कि जनपद में रहने वाले सभी बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों का सत्यापन अनिवार्य है और इसमें लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments