Latest news
23 अक्टूबर से उत्तराखण्ड में फिर मौसम के करवट लेने के आसार देहरादून में पहली बार नए और भव्य परिसर में होगा विरासत महोत्सव पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी ने की कई घोषणाएं, 1600 पदों को जल्द भरने का ऐलान स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान के तह्त शहर में चला विशेष सफाई अभियान, 40 टन कूड़ा उठाया गया राजीव गांधी नवोदय विद्यालयों का होगा संपूर्ण कायाकल्प केदारनाथ धाम के कपाट 11 नवंबर को होंगे बंद मुख्यमंत्री ने शारदीय नवरात्रि की महानवमी पर किया हवन एवं कन्या पूजन सिमोग में दशहरा पर्व समारोह में शामिल हुए संस्कृति मंत्री महाराज पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां प्रदान की गईंः सीएम मुख्यमंत्री बन्नू बिरादरी द्वारा परेड ग्राउंड देहरादून में आयोजित दशहरा महोत्सव में हुए शामिल

[t4b-ticker]

Thursday, October 22, 2026
Homeउत्तराखण्डदेहरादून में डेंगू से एक की मौत, प्रदेशभर में 18 मामले आए...

देहरादून में डेंगू से एक की मौत, प्रदेशभर में 18 मामले आए सामने

देहरादून। उत्तराखण्ड में डेंगू अपना कहर बरपाने लगा है। डेंग से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। पूरे प्रदेश में अब तक डेंगू के 18 मामले सामने आ चुके है। गर्मियां शुरू होते ही प्रदेशभर  में डेंगू के जो 18 मामले सामने आए है, उनमें 12 मामले तो अकेले देहरादून जिले से ही सामने आए हैं। बाकी के 6 मामले में अन्य जिलों है। देहरादून के सीएमओ डॉ मनोज शर्मा ने बताया कि डेंगू से पीड़ित एक व्यक्ति की मौत हुई है। हालांकि अभी ये नहीं कहा जा सकता है कि मरीज की मौत डेंगू के चलते ही हुई है या फिर किसी अन्य कारण से।
उन्होंने बताया कि सभी अस्पतालों को निर्देश दिए गए हैं कि मरीजों के लिए बेड रिजर्व रखे जाएं। यदि भविष्य में डेंगू के मामलों में बढ़ोतरी होती है तो अस्पतालों को कैपेसिटी बढ़ाने का प्रावधान रखने को कहा गया है। हर बेड पर मच्छरदानी और मॉस्किटो रेपेलेंट की उचित व्यवस्था करने को भी कहा गया है। मच्छर इनफेक्टेड व्यक्ति को नहीं काटे उसको लेकर भी हर बेड में मच्छरदानी लगाने को कहा गया है।
इसके अलावा सभी अस्पतालों को डेंगू रोगियों के इलाज के लिए इस्तेमाल होने वाली आइवी फ्लूड और जरूरी दावों का समुचित स्टॉक रखने को भी कहा गया है। अगर अस्पताल में डेंगू का कोई सस्पेक्टेड केस सामने आता है तो, इस स्थिति में रैपिड कार्ड टेस्टिंग और एलाइजा टेस्ट की सुविधा समुचित मात्रा में किए जाने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार डेंगू के मामले काफी पहले सामने आ गए हैं। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने बीते महीने से अपनी तैयारियां शुरू कर दी थी। डेंगू से बचाव और लोगों को जागरूक करने के लिए 19 अप्रैल को देहरादून के जिलाधिकारी सभी अधिकारियों के साथ एक बड़ी बैठक करने जा रहे हैं। इसके साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की ओर से भी अपने स्तर से तमाम तैयारियां की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments