Latest news
सोनप्रयाग में भयंकर जाम, बाइक, कार समेत पैदल यात्री फंसे रिश्वत लेने के आरोप में आरटीओ दारोगा को बनाया बंधक, मामला सामने आने के बाद हुआ सस्पैंड दो बसों की आमने-सामने की टक्कर में आधा दर्जन लोग घायल दो दिवसीय श्रीनगर भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत टिहरी में मिली तलवारों और हथियारों की हुई वैज्ञानिक जाँच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने चैबट्टाखाल विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्यों की समीक्षा की नर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकारः गणेश गोदियाल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कामाख्या देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने को लेकर हुई बैठक में चर्चा व्यावसायिक शिक्षा का नया हब बनेगा पैठाणीः डाॅ. धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Wednesday, May 13, 2026
Homeउत्तराखण्डनर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकारः गणेश गोदियाल

नर्सिंग अभ्यर्थियों की न्यायोचित मांगों पर शीघ्र निर्णय ले सरकारः गणेश गोदियाल

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों के धरना स्थल पर पहुंच कर अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर धरनारत नर्सिंग अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए राज्य सरकार से उनकी न्यायोचित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की।
ज्ञातव्य हो कि ने नर्सिंग एकता मंच उत्तराखंड के आंदोलनकारियों द्वारा अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर लंबे समय से धरना-प्रदर्शन एवं अनशन किया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कांग्रेसजनों के साथ धरना स्थल पर पहुंचकर नर्सिंग कर्मचारियों को समर्थन देते हुए उनकी जायज मांगों को शीघ्र पूरा किए जाने की मांग की। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने आंदोलनरत नर्सिंग अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए कहा कि बेहद चिंताजनक बात यह है कि पिछले 35 घंटे से अधिक समय से हमारी महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला और कुछ नर्सिंग अभ्यर्थी परेड ग्राउंड स्थित पानी की टंकी पर चढे हुए हैं, लेकिन सरकार अब तक उनकी सुध लेने तक नहीं पहुंची। उन्होंने कहा कि संवेदनहीन सरकार को नर्सिंग अभ्यर्थियों की आवाज सुननी चाहिए। इस अवसर पर मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, प्रदीप थपलियाल, जगदीश धीमान, प्रदेश सचिव राजीव तोमर, सुनित सिंह राठौर, प्रवक्ता मोहन काला, हुकुम सिंह कठैत, ब्लाक अध्यक्ष ललित भद्री, राकेश सिंह मिया, वीरेन्द्र पंवार, विनीत प्रसाद बंटू, विनोद धनोसी आदि कांग्रेसजन उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments