Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डपंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न

पंचायत चुनाव के लिए कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन संपन्न

देहरादून। ंत्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को सकुशल संपन्न करवाने के लिए शुक्रवार को एनआईसी कक्ष में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित सॉफ्टवेयर के माध्यम से पोलिंग कार्मिकों का दूसरा रेंडमाइजेशन किया गया। दूसरे रेंडमाइजेशन में जिले के 1090 पोलिंग बूथों के लिए 10 प्रतिशत रिजर्व सहित 1208 पोलिंग पार्टियां बनाई गई। प्रत्येक पोलिंग पार्टी में 05 कार्मिक तैनात रहेंगे। इस प्रकार 1208 पोलिंग पार्टियों के लिए 6040 मतदान कार्मिकों की तैनाती की गई है। पोलिंग पार्टी में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में महिला कार्मिक तैनात रहेगी।
दूसरे रेंडमाइजेशन के बाद पोलिंग पार्टियों को ब्लाक भी आवंटित किए गए है। चकराता ब्लाक में 137 पोलिंग बूथ के लिए रिजर्व सहित 151 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है। वहीं कालसी के 130 बूथ के लिए रिजर्व सहित 143, विकासनगर के 242 बूथ के लिए 267, सहसपुर के 247 बूथ के लिए 272, रायपुर के 61 बूथ के लिए 74 और डोईवाला के 273 बूथ के लिए रिजर्व सहित 301 पोलिंग पार्टियां बनाई गई है।
पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम मतदान अधिकारियों को विगत 06 व 07 जुलाई को पहला प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जबकि पोलिंग पार्टियों के लिए चयनित सभी 6040 कार्मिकों को आगामी 16 से 21 जुलाई तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। तीसरे और अंतिम रेंडमाइजेशन में पोलिंग पार्टियों को बूथ आंवटित किए जाएंगे। कार्मिकों के रेंडमाइजेशन के दौरान मुख्य शिक्षा अधिकारी वीके ढौंडियाल, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी रनजीत सिंह चैहान, एडीआईओ अंकुश पांडेय आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments