Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डपर्वतीय मेलों के संरक्षण के लिये सामूहिक पहल करने की जरूरतः बहुगुणा

पर्वतीय मेलों के संरक्षण के लिये सामूहिक पहल करने की जरूरतः बहुगुणा

रुद्रप्रयाग। पांच दिवसीय तल्ला नागपुर औद्योगि विकास कृषि एंव पर्यटन महोत्सव का आगाज सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न शैक्षणिक संस्थाओं के नौनिहालों ने मुख्य बाजार से लेकर मेला स्थल तक मार्चपास किया तथा जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुण व केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर जनपद प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि मेले हमारे संस्कृति के द्योतक हैं तथा संस्कृति के संरक्षण व संवर्धन के लिए सामूहिक पहल होनी चाहिये। उन्होंने कहा कि मेलों के आयोजन से सांस्कृतिक गतिविधियां को बढ़ावा मिलता है तथा युवा पीढ़ी मे नव ऊर्जा का संचार होने के साथ उभरते कलाकारो को उचित मंच मिलता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 वर्षो के कार्यकाल मे हिमालयी क्षेत्र को विशिष्ट पहचान मिली है। बहुगुणा ने कहा कि चोपता मे वर्षों से अधर मे लटके पालीटेक्निक भवन निर्माण के लिए शीघ्र वन मंत्री से वार्ता की जायेगी तथा चोपता मे भूमि हस्ताक्षरित होते ही पशुपालन भवन का निर्माण किया जायेगा। उन्हांने मेला समिति को तीन लाख रुपए देने की घोषणा की। केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि मेले मिलन के प्रतीक हैं तथा मेलों के आयोजन से जनमानस मे आपसी सौहार्द बना रहता है। इस दौरान विधायक ने मंत्री को क्षेत्र की समस्याओं से भी अवगत कराया और निराकरण की मांग की। महोत्सव में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेदिक, आजीविका, पशुपालन, बाल विकास, उद्यान, कृर्षि, भारतीय स्टेट बैंक सहित विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय जानकारियां दी जा रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments