Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डपहाड़ी मैदानी की एकता पर दिया गया बल, उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ...

पहाड़ी मैदानी की एकता पर दिया गया बल, उत्तराखंड सर्व समाज महासंघ में बनाए गए कई नए पदाधिकारी

देहरादून। भारतीय सर्व समाज महासंघ के मुख्य पदाधिकारी एवं उत्तराखंड के विभिन्न प्रदेश के अध्यक्षों की बैठक संस्था के प्रदेश कार्यालय इंदिरापुरम में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर कृपाल सिंह एवं संचालन महामंत्री पवन शर्मा द्वारा किया गया। सभा के मुख्य अतिथि बसपा के वरिष्ठ विधायक शहजाद अहमद तथा विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकुमार वालिया रहे। सभा में सर्वप्रथम रामकुमार वालिया को किसान उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बधाइयां दी गई तथा प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री का आभार प्रकट किया गया प् सभा को संबोधित करते हुए विधायक शहजाद अहमद ने कहा कि रामकुमार वालिया के नेतृत्व में किसान उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड विकास की राह पर अग्रसर है प् उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में सर्व समाज की एकता बहुत जरूरी है और उन्होंने सर्व समाज संस्था से पहाड़ी और मैदानी एकता पर बल दिया प् उन्होंने कहा कि मेरा पूरा समर्थन सदैव सर्व समाज के साथ रहेगा। संस्था के अध्यक्ष रामकुमार वालिया ने बताया कि आज संस्था के पूरे देश में 5 लाख और उत्तराखंड में 25 हजार से अधिक सदस्य हैं। रामकुमार वालिया ने बताया निष्क्रिय लोगों को पद से मुक्त करते हुए नई कार्यकारिणी गठित की जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आजाद अली पूर्व राज्य मंत्री एवं ईसाई समाज के प्रदेश अध्यक्ष फादर एम दयाल, कश्यप समाज के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह कश्यप, सैनी समाज के नेता करम सिंह सैनी, कायस्थ समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव, त्यागी समाज के उपाध्यक्ष अनिल त्यागी, जाट समाज से चौधरी अशोक मलिक, ब्राह्मण समाज के सुबोध शर्मा, सुधा शर्मा, नीरज कौशिक, लोधी समाज से अशोक कुमार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे प् राम कुमार वालिया ने कहा कि भारतीय सर्व समाज महासंघ भारत सरकार से मान्यता प्राप्त संस्था है और राष्ट्रीय स्तरीय महा संस्था तथा एनजीओ है, जिसका मुख्य कार्य भारत के सर्व समाज का विकास एवं उत्थान करना है प् संस्था के पूरे देश में 5 लाख से ज्यादा सदस्य और अकेले उत्तराखंड में 25,000 सदस्य हैं। रामकुमार वालिया ने यह भी कहा कि संस्था की उत्तराखंड प्रदेश इकाई में कुछ पदाधिकारी की नियुक्तियां की जाती है, जो अवैतनिक रूप से कार्य करेंगे तथा इनकी कार्य अवधि 27 जनवरी 2026 से 27 जनवरी 2028 तक रहेगी। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू रहेगी। इंजीनियर कृपाल सिंह प्रदेश अध्यक्ष, अनिल कुमार श्रीवास्तव प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, प्रमोद कुमार गुप्ता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, डीएस नेगी प्रदेश महामंत्री, मनोज चौहान प्रदेश महामंत्री, पवन शर्मा प्रदेश महामंत्री,अनिल त्यागी प्रदेश उपाध्यक्ष, सुधा शर्मा प्रदेश महिला उपाध्यक्ष, कुंवर सिंह प्रदेश महामंत्री, पृथ्वी सिंह प्रदेश सचिव, राम सिंह कश्यप प्रदेश उपाध्यक्ष, अशोक कुमार कार्यकारी अध्यक्ष महानगर, विवेक और बंटी देहरादून महामंत्री, मंजू मौर्य महिला उपाध्यक्ष, सुबोध शर्मा व अशोक मलिक मंत्री महानगर बनाए गए हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments