Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeअपराधप्रधानपति की प्रताड़ना से परेशान दो ग्रामीणों ने  किया पलायन, पुलिस जांच...

प्रधानपति की प्रताड़ना से परेशान दो ग्रामीणों ने  किया पलायन, पुलिस जांच में जुटी

रुड़की: प्रधानपति पर प्रताडित किए जाने का आरोप लगाते हुए दो ग्रामीणों ने अपने घर पर ही ताला मार दिया I मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है I

भगवानपुर ब्लॉक के किशनपुर जमालपुर गांव निवासी तैय्यब और एक अन्य ग्रामीण बुधवार सुबह अपने घर को ताला लगाकर गांव से पलायन कर गए हैं। उन्होंने अपने घर के दरवाजे के मेन गेट पर एक बोर्ड लगाया है। जिसमें लिखा है कि वह गांव के प्रधान पति की प्रताड़ना से परेशान होकर गांव से पलायन करने को मजबूर हैं। बुधवार सुबह जब कुछ ग्रामीणों ने यह बोर्ड देखा तो यह बात गांव में आग की तरह फैल गई।

जिसके बाद मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई । यह जानकारी पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों तक पहुंची तो वह भी सकते में आ गए। पुलिस की एक टीम गांव में पहुंची और मामले की जांच पड़ताल की तो पता चला कि गांव के ग्रामीण मकान को ताला लगाकर यहां से चले गए है। पुलिस ग्रामीणों को तलाश कर रही है जिससे कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।

ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले तैयब और दूसरे ग्राम में लिखा प्रधान पति से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था इनके बीच कुछ समय से किसी मामले को लेकर तनाव चल रहा है ।

प्रभारी निरीक्षक राजीव रौथाण ने बताया कि अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है । साथ ही इस मामले से अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है गांव से प्लायन करने वाले ग्रामीणों की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments