Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डबड़कोट-चिन्याली में शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा, उत्तरकाशी-चंडीगढ़ तक चलेगी नियमित बस

बड़कोट-चिन्याली में शीघ्र शुरू होगी हेली सेवा, उत्तरकाशी-चंडीगढ़ तक चलेगी नियमित बस

देहरादून। जनपद उतरकाशी के बड़कोट तथा चिन्यालीसौड मे शीघ्र हेली सेवा शुरू होगी। इसके अलावा उत्तरकाशी चिन्यालीसौड होते हुए चंडीगढ़ के लिए नियमित रोडवेज की बस का संचालन होगा। सीएम ने भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान के नेतृत्व मे प्रतिनिधिमंडल द्वारा दिये गए ज्ञापन के बाद संबंधित अधिकारियों को दोनों ही बिंदुओं पर तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिये। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी ने बड़कोट हेलीपैड के चहारदीवारी एवं सड़क डामरीकरण के लिए 188 लाख 54 हज़ार रुपये स्वीकृत करने के लिए आभार जताया। हेली सेवाओं के संचालन से क्षेत्र मे पर्यटन गतिविधियों मे इजाफ़े के साथ ही किसी आपदा, मरीजों के इमरजेंसी शिफ्टिंग मे सहूलियत होगी
चौहान ने कहा कि उत्तरकाशी विकास परिषद तथा स्थानीय लोगों की मांग रही है कि उत्तरकाशी से चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु अभी तक कोई भी रोडवेज बस संचालित न होने के कारण पहाड़ी क्षेत्र के लोगों को चण्डीगढ़ आने-जाने हेतु कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड होते हुये चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस का संचालन किया जाये जिससे हमारे पहाड़ी क्षेत्र के लोगों एवं क्षेत्रवासियों के आवागमन व पी.जी.आई. चण्डीगढ़ इलाज के लिए जाने वाले सैकड़ों लोगों को भी इस बस संचालन से सुविधा प्राप्त होगी। इस रोडवेज बस के संचालन से चण्डीगढ़ से उत्तरकाशी आने-जाने में असानी होगी व यह रिवर्स पलायन का भी कारण बनेगा। चौहान ने कहा सीएम ने इन बिंदुओं पर गंभीरता से कार्यवाही का आश्वासन दिया तथा अधिकारियों को निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि रोडवेज बस के संचालन से प्रवासी भी आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने इन मांगो पर गंभीरता के लिए सीएम पुष्कर धामी का आभार जताया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments