Latest news
कुंभ मेला के लिए कुंभ क्षेत्र के पौराणिक स्थलों का किया जाएगा सौंदर्यीकरण केंद्र सरकार से उत्तराखंड को 264.50 करोड़ रुपये की विशेष सहायता स्वीकृत गंगोत्री धाम में डीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा गैस आपूर्ति को लेकर उभरा संकट, कमर्शियल गैस सिलिंडरों की सामान्य आपूर्ति पर रोक सूबे के शत-प्रतिशत प्राथमिक विद्यालयों में बनेंगे बालिका शौचालयः डॉ. धन सिंह उत्तराखंड में ग्रामीणों से खरीदा गया 5 करोड़ 42 लाख रुपए का पिरूल पर्यटन मंत्री का भराड़ीसैण विधान सभा भवन परिसर में डेस्टिनेशन मैरिज का सुझाव गैरसैंण बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में पास हुए 11 विधेयक सदन में गूंजा मानव-वन्य जीव संघर्ष का मुद्दा फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस

[t4b-ticker]

Wednesday, March 11, 2026
Homeउत्तराखण्डब्राह्मण समाज उत्थान परिषद 30 अप्रैल को मनाएगी भगवान परशुराम जन्मोत्सव  ...

ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद 30 अप्रैल को मनाएगी भगवान परशुराम जन्मोत्सव          

देहरादून। नगर का सबसे बड़ा ब्राह्मण संगठन ष्ब्राह्मण समाज उत्थान परिषद, (पंजी.) भगवान परशुराम जन्मोत्सव 30 अप्रैल को प्रातरू 10-00 बजे श्री हनुमान मंदिर, करनपुर चौक, देहरादून के प्रांगण में मनाएगी। सर्वप्रथम विधिविधान से मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ का आयोजन करेगी, तत्पश्चात भगवान विष्णु के षष्ठम अवतार भगवान परशुराम जी के जीवन वृत्त पर ब्राह्मण विद्वान अपने विचार रखेंगे। उक्त निर्णय आज महात्मा खुशीराम लाइब्रेरी के सभागार में आयोजित परिषद की मासिक बैठक में लिया गया। साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि परिषद प्रतिनिधि मंडल परशुराम जयंती 30 अप्रैल को सार्वजनिक अवकाश की मांग को लेकर मुख्यमंत्री जी को संबोधित एक ज्ञापन आगामी 22 अप्रैल को जिलाधिकारी को कलेक्ट्रेट में देगा।
बांग्लादेश में हिंदुओं के नरसंहार एवं पलायन को रोकने को लेकर माननीय  महामहिम राष्ट्रपति महोदया को संबोधित एक अन्य ज्ञापन भी जिलाधिकारी महोदय को दिया जाएगा। उक्त के अलावा परिषद की बैठक में सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एस पी पाठक जी ने मुख्यमंत्री जी से मांग की कि ब्राह्मण समाज की भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए उत्तराखंड में परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।
प्रवक्ता डॉ. वी डी शर्मा ने सभी ब्राह्मण बंधुओं से आग्रह किया कि अपने इष्टदेव भगवान श्री परशुराम जी के जन्मोत्सव में सपरिवार व इष्टमित्रों के साथ अधिकाधिक संख्या में भाग लें। राज्य कर्मचारी इस दिन अवकाश लें तथा जयंती मनाए।  साथ ही अपने निवास पर यथा 11 या 21 दीपक संध्या में प्रज्वलन करें। बैठक का संचालन महामंत्री उमा नरेश तिवारी जी ने किया। बैठक में मुख्यरूप से पंडित शशिकांत दूबे, डॉ.वी.डी.शर्मा, जीवन प्रकाश शुक्ला, विजय शंकर पांडे, आलोक पाण्डेय, प्रवीण तिवारी, राजकुमार तिवारी, जय नारायण पाण्डेय, रेनू रतूड़ी, एच के त्रिपाठी, दिनेश्वर नाथ द्विवेदी आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments