Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डमंत्री जोशी ने उपनल कार्मिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

मंत्री जोशी ने उपनल कार्मिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

देहरादून। सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अपने शासकीय आवास पर उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट के साथ बैठक कर उपनल कार्मिकों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। सैनिक कल्याण मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री घोषणा के क्रम में विदेशों में रोजगार दिये जाने की पत्रावली को प्राथमिकता पर शासन को प्रेषित किया जाए। उन्होंने उपनल कर्मियों की शासन स्तर पर लम्बित समस्याओं का समाधान सम्बंधी विषय पर भी गम्भीरता से वार्ता जानकारी ली।
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उपनल के माध्यम से कार्यरत कार्मिक की ड्यूटी के दौरान दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में आश्रित को मिलने वाली रुपये 50 लाख की एकमुश्त सहायता राशि त्वरित रूप से लाभार्थियों को प्रदान किए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद कार्मिक के परिवार को दिये जाने वाली रुपये 1.50 लाख की त्वरित सहायता राशि को भी तत्काल उनके परिवार को दी जाए। मंत्री ने कहा कि उपनल के माध्यम से कार्यरत पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों की भलाई सरकार की प्राथमिकता है और उनके कल्याण के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। उपनल के प्रबंध निदेशक ब्रिगेडियर (सेनि) जेएनएस बिष्ट ने सैनिक कल्याण मंत्री को बताया कि उत्तराखण्ड के साथ-साथ अन्य 16 प्रदेशों में कार्मिकों की भर्ती और तैनाती की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments