Latest news
कुम्भ मेला के दृष्टिगत सीएम ने हरिद्वार के चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा उपकरणों को दिखाई हरी झंडी परिवार और समाज को जोड़ने तथा अपनी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का माध्यमः सीएम दो माह तक प्रदेशभर में संचालित होगा ‘जल-कृषि समृद्धि अभियान’: जलागम मंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चैबंद धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत बने भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गढ़वाली कविताओं की गूंज के साथ संपन्न हुआ 10 दिवसीय उत्तराखण्ड कौथिग मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 22.15 करोड़ से अधिक की वित्तीय स्वीकृति का किया अनुमोदन आपदा प्रबंधन दिवस की रूपरेखा तय मुख्य सचिव ने सभी विभागों को जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चैड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन

[t4b-ticker]

Friday, November 6, 2026
Homeउत्तराखण्डमसूरी विधानसभा क्षेत्र में 617 लाख के विकास कार्यों का मंत्री जोशी...

मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 617 लाख के विकास कार्यों का मंत्री जोशी ने किया लोकार्पण व शिलान्यास

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून स्थित सामुदायिक भवन, नागल हटनाला में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्ड 04 राजपुर में 398.96 लाख की लागत से निर्मित नागल हटनाला पेयजल योजना तथा मण्डी परिषद के 23 लाख की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण किया, वहीं वार्ड के अंर्तगत नागल हटनाला, चालंग एवं कुल्हान क्षेत्रों में सड़कों एवं नालियों के निर्माण कार्यों का 188.36 लाख की लागत से शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा इस प्रकार कुल 616.67 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्यों की सौगात क्षेत्रवासियों को दी गई।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार जनहित को सर्वोपरि रखते हुए मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पेयजल, सड़क और नाली जैसे विकास कार्य आमजन के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और सरकार प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान मंत्री जोशी ने संबंधित अधिकारियों को आंतरिक सड़क निर्माण कार्यों को गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वरिष्ठ नागरिकों एवं पार्टी के सक्रिय सदस्यों को सम्मानित भी किया। सम्मानित होने वालों में पूर्व प्रधान चालंग रामलाल ठाकुर, प्रेम पाठक, मीनाक्षी भट्ट, कमल गुप्ता, रविंद्र सिंह, कलम सिंह रमोला, राखी पुंडीर, रणवीर और उमेश त्यागी सहित अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, पार्षद महिमा पुंडीर, पूर्व प्रधान समीर पुण्डीर, मण्डल महामंत्री अल्का कुल्हांन, अनुज कौशल, प्रमोद रावत, विक्रम इंद्रवाल, प्रेम पाठक, लोनिवि के ईई राजेश कुमार, जलनिगम के ईई दीपक नौटियाल, सुधीर पुंडीर, राजेश रमोला, मंजीत रावत, संजय रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments