Latest news
पुल के अधूरे निर्माण से बनी बाढ़ की स्थिति, गुस्साए लोगों ने एई के मुंह पर पोती मिट्टी अल्मोड़ा भाजपा ने तैयार किया सेवा और संगठन की मजबूती का रोडमैप गढ़वाल सभा का दस दिवसीय उत्तराखंड कौथिग 24 अक्टूबर से दून में होगा प्रदेश कांग्रेस प्रभारी ने लिया मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून में सर्राफ मंडल की एग्जीबिशन का किया अवलोकन हरितालिका तीज उत्सव को सरकारी स्तर पर और अधिक भव्य रूप से आयोजित किया जाएगाः सीएम युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण

[t4b-ticker]

Monday, September 7, 2026
Homeउत्तराखण्डमुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक...

मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक का किया उद्घाटन

देहरादून। उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार और ऋषिकेश में दो ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक ( एडीटीटी) का उद्घाटन किया। ये दोनों ट्रैक मारुति सुज़ुकी द्वारा अपनी सीएसआर पहल के तहत स्थापित किए गए हैं। एडीटीटी ड्राइविंग लाइसेंस मूल्यांकन के लिए हाई-डेफिनिशन कैमरों और इंटीग्रेटिड आईटी सिस्टम से लैस हैं और इनमें मानव हस्तक्षेप नहीं है। यह तकनीक ड्राइविंग लाइसेंस चाहने वालों के लिए अधिक व्यापक, कुशल और पारदर्शी परीक्षण प्रक्रिया सुनिश्चित करती है। एडीटीटी (।क्ज्ज्) में मूल्यांकन केंद्रीय मोटर वाहन नियमों (सीएमवीआर) के अनुसार किया जाता है। ये दोनों नए एडीटीटी लाइट मोटर व्हीकल  और दो पहिया वाहनों  के लिए ड्राइविंग लाइसेंस परीक्षण की सुविधा प्रदान करेंगे। इन 2 एडीटीटी के ऑटोमेशन के अलावा, मारुति सुज़ुकी 2019 से देहरादून में एक एडीटीटी का संचालन करती है। देहरादून के एडीटीटी को उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री से 2019-2020 में उत्कृष्टता और सुशासन के लिए प्रशंसा मिल चुकी है। राज्य को दो नए एडीटीटी समर्पित करते हुए, उत्तराखंड सरकार के परिवहन सचिव बृजेश कुमार संत (आई.ए.एस.) ने कहा, “हम उत्तराखंड की सड़कों को सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं, और मारुति सुज़ुकी के एडीटीटी इस दिशा में एक महत्वपूर्ण सहायक हैं। मारुति सुज़ुकी के साथ हमारा जुड़ाव 2009 से है, जब देहरादून में इंस्टीट्यूट ऑफ ड्राइविंग एंड ट्रैफिक रिसर्च की स्थापना की गई थी। एडीटीटी में व्यापक मूल्यांकन के साथ, हम यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि केवल कुशल ड्राइवरों को ही ड्राइविंग लाइसेंस मिले। चार धाम यात्रा से पहले कॉमर्शियल ड्राइवरों के लिए रिफ्रेशर प्रशिक्षण राज्य संचालित सड़क सुरक्षा पहल में से एक है, जिसमें हम मारुति सुज़ुकी के साथ मिलकर काम करते हैं। मैं इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को चलाने के लिए भी कंपनी की सराहना करता हूं, जो ड्राइवरों को यात्रा मार्ग के लिए तैयार करने में मदद करती है।”

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments