Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डयूकेएसएससी भर्ती घोटाले में सीएम धामी ने दी प्रतिक्रिया, बोले सरकार की...

यूकेएसएससी भर्ती घोटाले में सीएम धामी ने दी प्रतिक्रिया, बोले सरकार की फुल प्रूफ योजना तैयार

देहरादून: रविवार देर शाम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अतिथिगृह में पत्रकारों से वार्ता की I इस दौरान सीएम ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्तियों में सामने आ रहीं धांधलियों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की I

सीएम धामी ने कहा कि सरकारी विभागों में भर्ती मामलों में गड़बड़ी संबंधी शिकायतों को सरकार गंभीरता से ले रही है। साथ ही फुल प्रूफ योजना तैयार की जा रही है ताकि ऐसे मामलों को रोका जा सके और यदि कहीं कोई गड़बड़ी मिले तो दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जा सके।

सीएम ने कहा कि यह प्रदेश के नौजवानों के भविष्य से जुड़ा मामला है। आयोग की भर्तियों में जहां कहीं गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है उन सबकी जांच के आदेश सरकार दे चुकी है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह कितना ही प्रभावशाली क्यों न हो। ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सरकार फुल प्रूफ योजना तैयार कर रही है, ताकि भर्तियां सही तरीके से हों और उनमें पारदर्शिता बनी रहे।

एक सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के बारे में जितना भी लिखा जाए वह कम ही है। उनके पीएम बनने के बाद दुनिया में भारत का मान सम्मान, स्वाभिमान और पहचान बढ़ी है। देश अब एक नए भारत के रूप में पहचाना जा रहा है। देश में नई कार्यसंस्कृति बनी है। चाहे वह धर्म का मामला है या फिर संस्कृति, विकास, विदेश संबंधी मामले और निर्यात का, सभी में आउटपुट बढ़ा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments