Latest news
फीस जमा न होने पर स्कूल ने किया परीक्षा से बाधित; डीएम ने प्रोजेक्ट नंदा-सुंनदा से दी विदुषी की फीस कुंभ मेले की तैयारियां तेज, अपर मेलाधिकारी ने स्वर्गाश्रम क्षेत्र के 16 घाटों का किया निरीक्षण ऋषिकेश में अवैध बहुमंजिला निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, मनीराम मार्ग का भवन सील बजट में आठ मूल मंत्रों से सरकार ने साधा संतुलन सीएम धामी ने सदन में पेश किया 1.11 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट युवती पर जानलेवा हमला करने का आरोपी छात्र गिरफ्तार सत्र की अवधि बढ़ाने की मांग को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्शन गैरसैंण में राज्यपाल के अभिभाषण के साथ विधानसभा का बजट सत्र शुरू भाजपा को कल्याणकारी बजट और सार्थक चर्चा की उम्मीद शिक्षा, रोजगार और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों मे हुआ अभूतपूर्व कार्यः चौहान

[t4b-ticker]

Tuesday, March 10, 2026
Homeउत्तराखण्डराष्ट्रीय सुशासन पुरस्कार से सम्मानित हुए आईएएस बंशीधर तिवारी

राष्ट्रीय सुशासन पुरस्कार से सम्मानित हुए आईएएस बंशीधर तिवारी

देहरादून। उत्तराखंड के लिए आज का दिन अत्यंत सम्मानजनक साबित हुआ है। मुख्यमंत्री के अपर सचिव एवं सूचना महानिदेशक आईएएस बंशीधर तिवारी को सुशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। इस सम्मान के बाद पूरे प्रदेश में बधाइयों का दौर जारी है।
आईएएसै बंशीधर तिवारी राज्य के उन प्रमुख प्रशासनिक अधिकारियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी निष्पक्ष कार्यशैली, पारदर्शी निर्णयों और तेज संवेदनशील प्रशासनिक दृष्टिकोण से अलग पहचान बनाई है। जिला प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक की अनेक महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को संभालते हुए उन्होंने विकास कार्यों और प्रशासनिक सुधारों को नई दिशा प्रदान की है।
सूचना विभाग में उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है। डिजिटल पारदर्शिता को मजबूत करने, सरकारी संवाद को प्रभावी बनाने और सुशासन को नई गति देने के प्रयासों ने विभाग की कार्यशैली में सकारात्मक प्रभाव डाला है। उनकी सरल और परिणाम आधारित कार्यपद्धति का लाभ सीधे जनता और शासन व्यवस्था दोनों को मिला है।
राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त होना न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण और उत्कृष्ट नेतृत्व का प्रमाण है, बल्कि यह उत्तराखंड की मजबूत होती प्रशासनिक प्रणाली को भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाला क्षण है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments