Latest news
नंदा देवी बायोमॉनिटरिंग एक्सपीडिशन हिमालयी जैव विविधता संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहलः उनियाल न्याय व्यवस्था को अधिक समावेशी, सुलभ और सुदृढ़ बनाने में ‘‘जूडिशियम 2.0’’ महत्वपूर्ण पहलः मुख्यमंत्री देहरादून की 30 होनहार बेटियों को मिला नई उड़ान का अवसर एसआईआर की शुरुआत, सोमवार से मतदाताओं को बीएलओ घर-घर बांटेंगे गणना फार्म कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किसानों से वैज्ञानिक एवं प्राकृतिक खेती अपनाने का किया आह्वान नरेंद्रनगर पालिका चुनाव का प्रचार थमा, मंत्री सुबोध उनियाल ने भाजपा सभासद प्रत्याशियों के समर्थन में... अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को तैयारियां तेज स्मार्ट सिटी परियोजनाओं की प्रगति, हैंडओवर की स्थिति एवं संचालन-अनुरक्षण कार्यों की डीएम ने की समीक्... उत्तरांचल प्रेस क्लब के स्वास्थ्य शिविर में 142 पत्रकारों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण उत्तराखण्ड में बीएलओ को मिलेगा एक माह के मोबाइल रिचार्ज का भुगतान

[t4b-ticker]

Monday, June 8, 2026
Homeउत्तराखण्डवन मंत्री ने किया ‘कॉर्बेट फॉल’ को जनमानस को समर्पित

वन मंत्री ने किया ‘कॉर्बेट फॉल’ को जनमानस को समर्पित

देहरादून। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रसिद्ध पर्यटन स्थल ‘कार्बेट फॉल’ को जनमानस को समर्पित किया।
गुरूवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मूल मंत्र “इकोलॉजी से इकॉनमी” के अनुरूप, प्राकृतिक सौंदर्य और पारिस्थितिकी संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल “कॉर्बेट फॉल” को पुनः पर्यटकों के लिए खोले जाने के अवसर पर आयोजित भव्य उद्घाटन समारोह में उत्तराखंड के वन मंत्री सुबोध उनियाल ने प्रतिभाग कर इसे जनमानस को समर्पित किया। इस अवसर पर मंत्री सुबोध उनियाल ने विभागीय अधिकारियों को “कॉर्बेट फॉल” को प्लास्टिक मुक्त, सतत एवं ईकोकृफ्रेंडली पर्यटन मॉडल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए। साथ ही स्थानीय लोगों से भी पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास की इस पहल में सक्रिय सहयोग करने का आग्रह किया। मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि राज्य सरकार ईकोकृफ्रेंडली वन पर्यटन के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इससे न केवल क्षेत्र की प्राकृतिक धरोहर का संरक्षण होगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त और आत्मनिर्भर बनाया जा सकेगा। उन्होंने उल्लेख किया कि सरकार का उद्देश्य पर्यटन स्थलों को इस प्रकार विकसित करना है कि वे प्रकृति, शिक्षा और स्थानीय संस्कृति तीनों के संवर्धन के केंद्र बनें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments