Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डविकास के लिए जरूरी है सामाजिक समरसताः रेखा आर्या

विकास के लिए जरूरी है सामाजिक समरसताः रेखा आर्या

हल्द्वानी। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने विकास के लिए सामाजिक समरसता को आवश्यक बताया। रेखा आर्य ने रविवार को हल्द्वानी के गौलापार स्थित पर्वत पब्लिक स्कूल में आयोजित सामाजिक समरसता सहभोज कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि समाज को जोड़ना सभी की जिम्मेदारी है।
मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सामाजिक समरसता हर युग की आवश्यकता रही है और मौजूदा समय में केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों ने अपनी नीतियों के जरिए सामाजिक समरसता को धरातल पर उतारने का काम किया है। रेखा आर्या ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी द्वारा रचित संविधान मूलत सामाजिक समरसता स्थापित करने वाला ग्रंथ है और हम सभी को हर तरह के भेदभाव को अस्वीकार करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की विभिन्न योजनाओं और समान नागरिक संहिता के जरिए प्रदेश सरकार ने महिलाओं से हो रहे भेदभाव को दूर करके सामाजिक समरसता कायम की है। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, विधायक मोहन सिंह बिष्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपा दरम्वाल, मेयर हल्द्वानी गजराज सिंह बिष्ट, मुकेश वोरा, शंकर कोरंगा, भगवान गिरी महाराज, दीप्ति रावत, आनन्द दरम्वाल, सुरेन्द्र लोटनी, पान सिंह मेवाड़ी, बचे सिंह आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments