Latest news
युवा शक्ति ही विकसित भारत की सबसे बड़ी परिवर्तनकारी शक्तिः मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 97 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति आवारा पशुओं पर डीएम सख्त, सर्वे कर पोर्टल पर अपलोड होगा पूरा डेटा डीएम ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण नदियों में कूड़ा डालने वालों पर होगी एफआईआर की कार्रवाई स्वास्थ्य महानिदेशक ने समयबद्ध कार्य-निस्तारण एवं जवाबदेही सुनिश्चित करने के दिए निर्देश गो हत्यारों और नशा तस्करों के घरों पर चला बुलडोजर लोक भवन में राज्यपाल ने शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार से किया सम्मानित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पुलिस लाइन देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने किया प्रतिभ... राज्यपाल ने शिक्षक दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

[t4b-ticker]

Sunday, September 6, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व पुस्तक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

विश्व पुस्तक दिवस पर प्रदेशभर में चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

देहरादून। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने गुरुवार को सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से सभी जनपद के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एवं सहायक जिला निर्वाचन अधिकारियों के साथ विश्व पुस्तक दिवस सहित अन्य स्वीप गतिविधियों के संबंध में समीक्षा बैठक ली। बैठक में सभी जनपदों ने विश्व पुस्तक दिवस के लिए की गई अपनी तैयारियों एवं योजना की जानकारी दी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बीवीआरसी पुरुषोत्तम के निर्देशन पर प्रदेश के पारंपरिक त्योहार, पर्व एवं राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय दिवसों को निर्वाचन और मतदाता जागरूकता अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में 23 अप्रैल को विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर प्रदेश के सभी जनपदों में विभिन्न मतदाता जागरूकता क्रियाकलाप होंगे।
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों को आदेश दिए कि विश्व पुस्तक दिवस के अवसर पर जनपद मुख्यालय के पुस्तकालयों या महाविद्यालयों में स्वीप के अंतर्गत पुस्तक प्रदर्शनी, मतदाता शपथ, रंगोली प्रतियोगिता, प्रश्नोत्तरी, चित्रकला, नए युवा मतदाताओं को सम्मानित
किया जाना, प्रसिद्ध लेखक-वक्ता का संबोधन तथा सम्मान, मतदाता पंजीकरण शिविर, सेल्फी प्वांइन्ट सहित अन्य रचनात्मक क्रियाकलाप करवाए जाएं। प्रतियोगिता में अव्वल रहने वाले प्रतिभागियों को भी सम्मानित  किया जा सकता है। उन्होंने जनपद में कार्यक्रमों के दौरान मैस्कट सरूली- सुम्याल का प्रयोग करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यक्रमों में जनपद के महाविद्यालय के कैंपस एंबेसडर, ईएलसी एवं डिस्ट्रिक्ट आइकॉन को भी शामिल किया जाए। बैठक में उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुक्ता मिश्र, समीक्षा अधिकारी अमित कुमार सहित स्वीप एवं सोशल मीडिया टीम मौजूद रही।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments