Latest news
उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग ने निःशुल्क स्वास्थ्य जाचों में की कटौती मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 256 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति देहरादून जिले में एक ही दिन में राष्ट्रीय लोक अदालत में 9080 मामलों का निस्तारण बंगाल का मुख्यमंत्री बनने पर सुवेन्दु अधिकारी को महाराज ने दी शुभकामनाएं राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग केदारनाथ धाम पहुंचे राज्यपाल, श्रद्धालुओं से किया संवाद, स्वच्छता एवं सुगम यात्रा व्यवस्था पर दिया व... स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया गरमपानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण डिजिटल इंडिया की दिशा में जिला प्रशासन की प्रभावी पहल मुख्यमंत्री ने जिला अस्पताल पहुंच मरीजों का जाना हालचाल, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का दिया भरोसा कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समयसीमा परियोजनाओं को पूर्ण किया जाएः मुख्य सचिव

[t4b-ticker]

Sunday, May 10, 2026
Homeउत्तराखण्डविश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन

विश्व प्लम्बर दिवस पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का हुआ आयोजन

देहरादून। देहरादून में जल महोत्सव पखवाड़ा के दौरान विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर जिला स्तर पर “प्लम्बर सम्मान समारोह“ का आयोजन जिला जल एवं स्वच्छता मिशन, देहरादून के तत्वाधान में किया गया। प्लम्बर सम्मान समारोह का शुभारम्भ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य विकास अधिकारी व उपाध्यक्ष जिला जल एवं स्वच्छता मिशन अभिनव शाह द्वारा किया गया।
सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान में पेयजल योजनाओं के संचालन एवं रख-रखाव में सक्रिय योगदान एवं अनुकरणीय कार्य करने के लिये विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर 33 प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स एवं फीटर्स को टूल किट भेंट कर सम्मानित किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी ने अपने सम्बोधन के दौरान पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अन्तर्गत कार्यरत प्रथम पंक्ति के कार्यकर्ता यथा प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि की भूमिका एवं उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला गया। प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स द्वारा पेयजल योजनाओं का कुशल संचालन एवं रख-रखाव के कारण लोगों को घरों में नल से शुद्ध जल की आपूर्ति की जा रही है। इस कारण से जल जनित बीमारियों में कमी तथा शिशु मृत्यु दर में भी कमी आयी है। प्लम्बर सम्मान समारोह कार्यक्रम जनपद स्तर के अतिरिक्त समस्त 06 विकासखण्डों में आयोजित किया गया। विश्व प्लम्बर दिवस के अवसर पर समस्त उपस्थितों को अपने परिवारजनों, मित्रों, पड़ोसियों समाज और आने वाली पीढियों को जल संरक्षण, संवर्द्धन, पेयजल स्रोतों के संरक्षण करने की शपथ दिलवायी गयी। विश्व प्लम्बर दिवस के शुभअवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में सुनील कुमार जिला विकास अधिकारी, कंचन रावत, सचिन अधिशासी अभियन्ता, उत्तराखण्ड पेयजल निगम मिशन, देहरादून, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्मिकों तथा उत्तराखण्ड पेयजल निगम एवं उत्तराखण्ड जल संस्थान की विभिन्न शाखाओं में कार्यरत प्लम्बर्स, पम्प ऑपरेटरर्स, फीटर्स इत्यादि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments