Latest news
श्रमिकों के हित सर्वोपरि, टीएचडीसी टनल हादसे की समीक्षा में आयुक्त ने दिए निर्देश मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर एसआईआर पर की समीक्षा स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरों को किया नमन मतदाता पुनरीक्षण को लेकर राजनीतिक दलों के साथ डीएम ने की अहम बैठक एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ अतिक्रमण, अवैध फैक्ट्री और आपदा कार्यों में अनियमितता पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए जांच के निर्दे... जल जीवन मिशन के ठेकेदारों का ढाई वर्षों से लंबित देयकों का भुगतान शीघ्र किए जाएः अग्रवाल उत्तराखण्ड के आपदा प्रबंधन मॉडल से रूबरू हुए श्रीलंका के अधिकारी युवा आयोग की स्थापना से साकार होगी समृद्ध उत्तराखंड की संकल्पनाः भट्ट राष्ट्रीय राजमार्ग का बडा हिस्सा धंसने से ट्रक फंसा

[t4b-ticker]

Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसतेराखाल में आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध शराब...

सतेराखाल में आबकारी विभाग का बड़ा शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद

रुद्रप्रयाग। चारधाम यात्रा के दौरान जनपद में अवैध शराब के कारोबार पर लगाम कसने के लिए आबकारी विभाग लगातार सघन अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सतेराखाल बाजार में आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशों एवं जिला आबकारी अधिकारी रमेश बंगवाल के मार्गदर्शन में संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी निरीक्षक आनंद चैहान के नेतृत्व में टीम ने सतेराखाल बाजार स्थित एक व्यक्ति के आवास पर नियमानुसार छापेमारी की। तलाशी के दौरान घर से 11 अध्दे एवं 49 पव्वे मैकडॉवल व्हिस्की अवैध रूप से बरामद की गई, जिसे तत्काल कब्जे में लेकर जब्त कर लिया गया।
आबकारी विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ मौके पर ही उत्तराखंड आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में उप आबकारी निरीक्षक मधुर कुमार, आबकारी सिपाही रीना प्रधान, किरण प्रधान, सुंदरलाल एवं चंद्रिका ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।
आबकारी निरीक्षक आनंद चैहान ने बताया कि चारधाम यात्रा के दौरान जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा अवैध मदिरा की बिक्री एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए विभाग पूरी सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य में भी ऐसे विशेष अभियान लगातार चलाए जाएंगे और अवैध शराब कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।
आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है, जबकि विभाग ने साफ संदेश दिया है कि जनपद में अवैध मदिरा के कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments