Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeउत्तराखण्डसरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथः सीएम

सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथः सीएम

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान स्व. सुखवंत सिंह की मृत्यु के मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए कहा है कि इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है और इस दुखद घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
मुख्यमंत्री ने मंगलवार को स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर वार्ता कर कहा कि इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सख्त सजा दिलवाने हेतु प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमांऊॅ कमिश्नर को मजिस्टीरियल जांच करने के आदेश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर कीमत पर परिवार को इंसाफ का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता एवं प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जल्दी पीड़ित परिवार से भी मिलेंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments