Latest news
अंतर्राष्ट्रीय शतरंज दिवस पर वैदिक ब्लिट्ज शतरंज प्रतियोगिता आयोजित पर्यटन मंत्री महाराज ने पवित्र बौख नाग धाम को पर्यटन स्थल घोषित किया चकराता में ‘विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ कार्यक्रम का शुभारंभ आम महोत्सव में बोले मुख्यमंत्री धामी-किसान उत्तराखंड की सबसे बड़ी ताकत, हरिद्वार बनेगा विकास की नई पह... मुख्यमंत्री धामी से मिलीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाली उत्तराखंड की महिला मुक्केबाज, मुख्यमं... जल जीवन मिशन की अधूरी परियोजनाएं सर्वोच्च प्राथमिकता से पूरी होंः डीएम कांवड़ यात्रा के सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करेंः मुख्यमंत... मुख्यमंत्री ने हरिद्वार गंगा कॉरिडोर के अंतर्गत 235 करोड़ रु की परियोजनाओं का किया भूमि पूजन एवं शिला... वन भूमि हस्तांतरण प्रकरणों का समय से करें निस्तारणः महाराज मुख्य सचिव ने उच्च शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक ली

[t4b-ticker]

Thursday, July 23, 2026
Homeअपराधसिरफिरे आशिक ने भरे बाजार में युवती का गला चापड़ से काटकर...

सिरफिरे आशिक ने भरे बाजार में युवती का गला चापड़ से काटकर की हत्या

देहरादून। राजधानी देहरादून में सोमवार भरे बाजार सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक युवती की चापड से निर्मम हत्या से हड़कंप मचा हुआ है। 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है। नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी। बाहर एक युवक ने बातचीत के दौरान उस पर हमला कर दिया। इस जघन्य हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है तो लोगों में भारी आक्रोश है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था। युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि वो नीचे गिर गई। घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है। पुलिस बल तैनात किया गया है। आरोपी की सरगर्मी से तलाश करने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं। लोग पुलिस से हत्यारे को सख्त सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने बताया कि कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत मच्छी बाजार के अंदर दूल्हा मार्केट के पास गली में एक युवक द्वारा एक युवती को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल किया गया। उसको उपचार के लिए तत्काल दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस घटना को अंजाम देने वाले युवक को कोतवाली नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी का नाम आकाश कुमार है। इसकी उम्र 27 साल है। वो कोमल राम का बेटा है। इसका घर 46 मन्नूगंज खुडबुड़ा मोहल्ला कोतवाली नगर देहरादून में है। पुलिस अनुसार पूछताछ में पता चला है कि काफी दिनों से आकाश कुमार, गुंजन का पीछा कर रहा था। इसको लेकर कुछ दिन पहले दोनों के बीच बहस भी हुई थी। गुंजन पिछले 5 से 6 सालों से दूल्हे के कपड़ों की दुकान में काम करती थी।
हत्या आरोपी आकाश कुमार ने कुछ दिन पहले गुंजन को धमकी भी दी थी। गुंजन ने इसको लेकर खुड़बुड़ा चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। लेकिन पुलिस के ढीले रवैए के कारण कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। इससे आरोपी आकाश कुमार के हौसले बुलंद हो गए। उसे शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं होने पर पुलिस का खौफ भी नहीं रहा। ये भी पता चला है कि गुंजन और हत्या आरोपी आकाश कुमार के बीच पहले दोस्ती थी। जब आकाश की शादी हो गई तो गुंजन ने उसका साथ छोड़ते हुए बातचीत भी बंद कर दी थी। इसके बावजूद आकाश उसका पीछा करता रहता था। इस दौरान दो दिन पहले उसने गुंजन को जानमाल की धमकी दी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस सुस्त रही। आखिरकार आरोपी आकाश ने गुंजन की जान ले ली।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments