Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डसीएम धामी का स्वागत करने से रोकने पर भड़के भाजपा नेता

सीएम धामी का स्वागत करने से रोकने पर भड़के भाजपा नेता

हरिद्वार। सुरक्षा घेरे में जाने से रोके जाने पर गुरुकुल हेलीपैड पर मुख्यमंत्री धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों के बीच पुलिस का विवाद हो गया। विवाद बढ़ता देख कुछ अधिकारियों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया, लेकिन दर्जाधारी और भाजपा पदाधिकारियों ने हेलीपैड पर ही मुख्यमंत्री से शिकायत कर दी।
मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का हरिद्वार दौरा था। गृहमंत्री अमित शाह के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री बैरागी कैंप पहुंचे थे। मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर आने का अलर्ट जारी हुआ तो, कई सुरक्षाकर्मियों ने रस्सी से सुरक्षा घेरा बनाया। इसी बीच दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि, दर्जाधारी सुनील सैनी, भाजपा के जिला महामंत्री संजीव चौधरी, जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आशु चौधरी समेत कई कार्यकर्ता अंदर जाने लगे। लेकिन प्रोटोकॉल का हवाला देकर सुरक्षा कर्मियों ने ओम प्रकाश जमदग्नि और सुनील सैनी को अंदर जाने से रोक दिया।
सुरक्षा घेरे में जाने से रोकने पर ओम प्रकाश जमदग्नि ने हंगामा खड़ा कर दिया। वो नाराज होकर गुरुकुल मैदान में खड़े हो गए। ओम प्रकाश जमदग्नि को भड़कता देख उनके साथ अन्य नेता भी वहां खड़े हो गए। ओम प्रकाश जमदग्नि ने एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया। हंगामा होते देख हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव मनीष सिंह उनके पास पहुंचे और उन्हें मनाने लगे।
हंगामे के बीच सीएम धामी का हेलीकॉप्टर लैंड हो गया लेकिन ओम प्रकाश जमदग्नि ने एसपी सिटी को माफी मांगने तक की बात कह डाली। इस बीच अन्य अधिकारियों ने आकर नाराज नेताओं को मनाया और मुख्यमंत्री के पास स्वागत के लिए ले गए। इतना ही नहीं, जैसे ही नाराज नेता मुख्यमंत्री के पास पहुंचे तभी उन्होंने मुख्यमंत्री से अधिकारियों की शिकायत कर दी और बताया कि हेलीपैड पर जब भी मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए नेता आते हैं, हर बार अधिकारी उनसे मिलने के लिए रोकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments