Latest news
महिला आरक्षण पर विशेष सत्र स्वागतयोग्य, कांग्रेसी प्रदर्शन ढोंगः महेंद्र भट्ट आपदा सुरक्षित उत्तराखण्ड के निर्माण में बड़ी पहल युवा राष्ट्रहित के लिए सदैव खड़े रहेंः डॉ. धन सिंह रावत प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत 14 ग्रामों के समग्र विकास पर जोर चारधाम यात्रा से खिलवाड़ पर सख्त कार्रवाई, भ्रामक वीडियो पर एफआईआर दर्ज टिहरी में नैल-कोटी कॉलोनी मार्ग पर वाहन दुर्घटना में आठ लोगों की मौत उपराष्ट्रपति ने एम्स ऋषिकेश के छठे दीक्षांत समारोह को संबोधित किया बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, आस्था और उल्लास से गूंजा धाम मुख्यमंत्री धामी पहुंचे भारत के प्रथम सीमांत गांव माणा, विकास कार्यों का लिया जायजा मुख्यमंत्री धामी ने ग्राउंड जीरो पर उतरकर बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की गहन समीक्षा की

[t4b-ticker]

Friday, April 24, 2026
Homeउत्तराखण्डहल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में डीएम का छापा

हल्द्वानी आरटीओ दफ्तर में डीएम का छापा

हल्द्वानी। नैनीताल के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने आज शनिवार को हल्द्वानी स्थित आरटीओ कार्यालय का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी। डीएम के कार्यालय पहुंचते ही पूरे परिसर में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि निरीक्षण की भनक लगते ही कार्यालय परिसर में सक्रिय बिचौलिए मौके से फरार हो गए। जिलाधिकारी ने इस दौरान रिकॉर्ड रूम से लेकर आमजन से जुड़ी सुविधाओं तक का गहन निरीक्षण किया और कई खामियां सामने आने पर कड़ी नाराजगी जताई।
आरटीओ ऑफिस में डीएम का छापारू हल्द्वानी आरटीओ में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक जिलाधिकारी का काफिला आरटीओ कार्यालय पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मचा तो बिचौलियों में भगदड़ मच गई। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड रूम में फाइलों का रख-रखाव संतोषजनक नहीं पाया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि रिकॉर्ड व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी दस्तावेज व्यवस्थित होने चाहिए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
नेम प्लेट और आईकार्ड लगाना अनिवार्य कियारू जिलाधिकारी ने कार्यालय में तैनात सभी कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से नेम प्लेट और आई कार्ड लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे आमजन को यह पहचानने में आसानी होगी, कि कौन अधिकारी या कर्मचारी है और कौन बाहरी व्यक्ति। निरीक्षण के दौरान कार्यालय परिसर में शिकायत पेटिका न मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताई और तत्काल शिकायत पेटिका लगाने के आदेश दिए, ताकि लोग अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे प्रशासन तक पहुंचा सकें।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments