Latest news
देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख गढ़ी कैंट में आयोजित “हिमालय की गूँज” मिलिट्री बैंड सिम्फनी में राज्यपाल ने किया प्रतिभाग उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक की कॉफी टेबल बुक का राज्यपाल ने किया विमोचन उत्तराखंड पुलिस के नवनियुक्त आरक्षियों को केंद्रीय गृह मंत्री ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र यूजीसी के प्रस्तावित काले कानून को वापस लेने की मांग को लेकर ब्राह्मण समाज महासंघ ने दिया ज्ञापन केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने किया 1129.91 करोड़ रुपए की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास नूतन न्याय संहिता पर राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बोले, केदारनाथ से कन्याकुमारी तक बाहर होंगे घुसपैठिया चारधाम यात्रा के लिए सरकार पूरी तरह से तैयारः महाराज आयुष्मान के बेहतरी को प्रयासों में गंभीरता जरूरीः डा धन सिंह रावत

[t4b-ticker]

Sunday, March 8, 2026
Homeउत्तराखण्डहिमज्योति स्कूल में ग्रामीण बच्चों के बने आयुष्मान व आभा आईडी

हिमज्योति स्कूल में ग्रामीण बच्चों के बने आयुष्मान व आभा आईडी

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण की ओर से ग्रामीण बच्चों के लिए संचालित बोर्डिंग स्कूल हिम ज्योति स्कूल में आयुष्मान शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर कई बच्चों के आयुष्मान कार्ड व आभा आईडी बनाई गई। विद्यालय की प्रधानाचार्य रूमा मल्होत्रा ने बताया कि ट्रस्ट द्वारा संचालित स्कूल में वर्तमान में 350 बच्चे अध्ययनरत हैं। प्रदेश भर के गांवों से यहां छात्र छात्राएं कक्षा 5वीें से 12वीं तक शिक्षा हासिल करते हैं।
उन्होंने बताया कि अधिकांश बच्चों के आयुष्मान व आभा कार्ड नहीं बने थे। बच्चों के आयुष्मान व आभा कार्ड बनाने के लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा स्कूल में शिविर लगाया गया। कुछ बच्चों के आधार ओटीपी नहीं मिल पाने के कारण उनके कार्ड नहीं बन पाए, उसका कारण यह रहा कि कुछ के अभिभावक ओटीपी नहीं बता पा रहे हैं, तो कुछ के अभिभावकों ने जो मोबाइल नंबर आधार पर लिंक किया है वह अस्तित्व में ही नहीं है। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के निदेशक प्रशासन डा वीएस टोलिया ने बताया कि आयुष्मान योजना व आभा आईडी की जानकारियों को लेकर विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता अभियान गतिमान हैं। आधार ओटीपी की समस्या का भी निस्तारण किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments