Latest news
एमडीडीए का अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर बड़ा एक्शन, 7 स्थानों पर कार्रवाई प्राइमरी शिक्षकों ने किया नौ सूत्रीय मांगों को लेकर सीएम आवास कूच राज्यपाल ने किए केदारनाथ और बदरीनाथ के दर्शन, प्रदेश एवं देश की सुख-समृद्धि के लिए की कामना सड़कों के निर्माण की नई पहल, स्टेज-2 के कार्यों को मिलेगी प्राथमिकताः महाराज कालडी से केदारनाथ तक आध्यात्मिक एकता का संदेश, 14 दिन बाद पहले चरण का समापन मुख्यमंत्री ने प्रदान की विकास योजनाओं के लिए 496 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी 78 वृद्ध महिलाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, दवाइयां और सहायक उपकरण वितरित दिव्यांगजनों के लिए रोजगार के नए अवसर, 23 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट उत्तराखण्ड वित्त सेवा संवर्ग के छह अधिकारियों का चयन वेतनमान में हुयी पदोन्नति एफडीए की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस

[t4b-ticker]

Sunday, October 25, 2026
Homeउत्तराखण्डहोप ऑफ एनिमल संस्था के सदस्यों को रोटरी ने किया सम्मानित

होप ऑफ एनिमल संस्था के सदस्यों को रोटरी ने किया सम्मानित

मसूरी। कुलडी स्थित एक होटल के प्रांगण में रोटरी क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में होप फॉर ऐनिमल संस्था के सदस्यों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष अश्विनी मित्तल ने कहा कि मसूरी में करीब पांच सौ से अधिक आवारा कुत्ते हैं, उनके आम जनता व पर्यटकों को काटने से बचाने के लिए होप फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों ने दो दिनों तक मसूरी में करीब दो सौ कुत्तों को निशुल्क रेबीज के इंजेक्शन लगाये ताकि अगर कोई कुत्ता काट भी लेगा तो उसके बाद वह सुरक्षित रहेगा। इस मौके पर होप फॉर एनिमल संस्था के सदस्य मनीष रावत ने बताया कि संस्था गत छह वर्ष से देहरादून के प्रेम नगर सुद्धोवाला में कार्य कर रही है। संस्था का मुख्य कार्य आवारा कुत्तों के दुर्घटना में घायल होने पर उनकी मदद की जाती है उन्हें अपने केंद्र में ले जाकर उपचार करती है व ठीक होने पर छोड देती है व जो इस लायक नहीं रहते उन्हें संस्था पालती है। उन्होंने कहा कि उन्हें सरकार से कोई मदद नहीं है, अभी सभी सदस्य अपने परिवार व विभिन्न स्रोतों से धन एकत्र कर कुत्तों की सेवा कर रही है। मसूरी में कुत्तों की बढती संख्या पर मसूरी से फोन आ रहे थे तो देखा कि यह समस्या गंभीर है, उनका वेक्सीनेशन किया गया कई कुत्ते बीमार है किसी को स्किन की बीमारी है उनका भी उपचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि उनकी एंबुलेंस मसूरी आयी है व यहां से कुत्तों को नसबंदी के लिए ले जाया जायेगा व एक सप्ताह बाद यहीं छोड दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि संस्था में अधिकतर छात्र छात्राएं जुड़ी है जो सेवा भावना ने कार्य कर रहे है। इस मौके पर ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मनीष गोयल एवं रोटरी के पूर्व अध्यक्ष व पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी ने होप ऑफ एनिमल संस्था के कार्य की सराहना की व कहा कि इससे जहां मसूरी के नागरिक सुरक्षित हो सकेंगे वहीं उनकी जनंख्या पर नियंत्रण हो सकेगा। उन्होंने कहा कि होप संस्था का पूरा सहयोग शहर वासियों की ओर से किया जायेगा व उनकी सहायता भी करने का प्रयास किया जायेगा। रोटेरियन शैलेंद्र कर्णवाल ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष अश्विनी मित्तल, सचिव नूपुर कैंतुरा, मनोरंजन त्रिपाठी, मनीष गोयल, शैलेंद्र कर्णवाल, रजत अग्रवाल, जगजीत कुकरेजा, दीपक अग्रवाल, सहित होप संस्था के मनीष रावत, सहित होप संस्था के वालंटियर्स मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments