Latest news
डीजीपी की हाईलेवल समीक्षाः अपराधियों और आसामाजिक तत्वों के विरुद्ध जारी रहेगा अभियान जनगणना में अभी तक 70 फीसदी काम पूरा राज्य में ऊर्जा संरक्षण एवं ईंधन बचत के लिए व्यापक कार्ययोजना लागू निरामया योजना से दिव्यांगजनों को मिलेगा सुरक्षा बीमा कवच 15 दिनों के भीतर लंबित धनराशि ठेकेदारों को आवंटित नहीं की गई तो योजनाएं ठप होने की स्थिति में पहुंच ... मानव जीवन का हर क्षण इंसानियत और भक्ति में समर्पित होः सुदीक्षा जी महाराज उत्तराखण्ड सहित 19 राज्यों में 29 मई से शुरु होगा एसआईआर मुख्यमंत्री ने 307 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र उत्तराखंड में जनगणना कार्य की प्रगति संतोषजनक हाइब्रिड धान बीजों ने बदली किसानों की तस्वीर

[t4b-ticker]

Friday, May 15, 2026
Homeउत्तराखण्डउत्तराखंड में मॉक ड्रिल की तैयारी, देहरादून में शाम 4 बजे बजेंगे...

उत्तराखंड में मॉक ड्रिल की तैयारी, देहरादून में शाम 4 बजे बजेंगे 9 सायरन

देहरादून। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के बाद युद्ध की आशंका को देखते हुए  भारत सरकार 7 मई को देशभर के 244 सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल करने जा रही है। इसी कड़ी में देहरादून जिले में भी 7 मई की शाम 4 बजे मॉक ड्रिल की जाएगी। जिसकी तैयारियों में देहरादून जिला प्रशासन जुटा हुआ है।
देहरादून जिलाधिकारी सविन बंसल ने बताया कि सिविल डिफेंस जिलों में मॉक ड्रिल किए जाने को लेकर सभी विभागों के साथ बैठक की जा रही है। ऐसे में शाम को स्थिति और जगह के साथ ही रिसोर्सेस व टीम को एनालाइज कर लिया जाएगा। साथ ही बताया कि 7 मई को नगर निगम क्षेत्र में मॉक अभ्यास किया जाएगा। ताकि, एजेंसी, विभागों के अधिकारी अलर्ट रहें।
इसके साथ ही सिविल सोसायटी के लोग भी इसके प्रति जागरूक हो कि अगर ऐसी परिस्थिति बनती है और जब अलार्म, संदेश या कोई ट्रांसमिशन प्रशासन की तरफ से दिया जाता है तो उस दौरान उनका क्या करना है। इसकी जानकारी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि देहरादून जिले में कुल 9 सायरन हैं, जिनका इस्तेमाल 7 मई की शाम 4 बजे मॉक अभ्यास के दौरान किया जाएगा। डीएम बंसल ने बताया कि जब उपयुक्त  सिग्नल मिलते होते हैं तो अलार्म, सायरन या संदेश को कंसर्न एजेंसी को ट्रांसफर किया जाता है। ताकि, सिचुएशन को हैंडल किया जा सके। बता दें कि साल 1971 में हुए भारत पाक युद्ध से पहले आखिरी बार इस तरह का मॉक ड्रिल किया गया था। ऐसे में पाकिस्तान के साथ युद्ध की आशंका को देखते हुए भारत सरकार देश की जनता को इसके लिए तैयार करना चाहती है। जिसकी कवायद भारत सरकार के केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शुरू कर दी है। सिविल डिफेंस वार्डन, वॉलिंटियर, होमगार्ड, एनसीसी कैडेट, एनएसएस स्वयंसेवी , स्काउट गाइड, कॉलेज, स्कूलों और छात्रों के साथ ही जिला प्रशासन तंत्र भी मॉक ड्रिल में शामिल होगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments