Latest news
राज्य मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार, पांच नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ धामी सरकार की पहल, सर्किट हाउस एनेक्सी का होगा कायाकल्प नितिका कौशल को “वुमेन इन हेल्थकेयर” सम्मान से नवाजा गया यूजेवीएन ने बाँध सुरक्षा पर सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का किया आयोजन भव्य श्रृंगार व पूजा-अर्चना के साथ माँ डाट काली मंदिर में नवरात्रि का शुभारंभ एलपीजी गैस सिलेंडर कालाबाजारी में सलिंप्तता पर एजेंसी स्वामी को अब सीधे जेल खेल मंत्री रेखा आर्य ने खिलाड़ियों को जारी की 3 करोड़ से ज्यादा की इनामी धनराशि सीएम ने एम्स पहुंचकर जाना मंत्री महाराज का हाल-चाल मुख्यमंत्री ने किया सनातन परंपरा पर आधारित पंचांग कैलेंडर का विमोचन लोनिवि सचिव ने डीएम के साथ रोड कटिंग उपरांत मार्गों के रेस्टोरेशन कार्यों का निरीक्षण किया

[t4b-ticker]

Friday, March 20, 2026
Homeउत्तराखण्डऑपरेशन सिंदूर की सफलता से खुशी, सीएम धामी सहित लोगांे ने सेना...

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता से खुशी, सीएम धामी सहित लोगांे ने सेना को दी बधाई

देहरादून। प्रदेश की राजधानी देहरादून की सड़कों पर बुधवार सुबह भारत माता की जय के जयकारों की गूंज सुनाई दी। पाकिस्तान में भारतीय सेना द्वारा आतंकियों के विरुद्ध चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद की सफलता की खुशी लोगों के चेहरे खिल उठे। राजधानी दून में योगाचार्य डा बिपिन जोशी के सानिध्य में गढ़ी कैंट में भारतीय सेना को बधाई दी गई। डॉ जोशी ने कहा कि आतंकवाद का अब खत्मा होना ही चाहिए। हर आतंकवादी को जमीन में गाड़ने तक कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। स्कूल के प्रधानाचार्य वसंत उपाध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने कहा कि हमें अपनी भारतीय सेना पर गर्व है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के लिए बुधवार की सुबह पौराणिक टपकेश्वर महादेव देहरादून में भोलेनाथ का दुग्धाभिषेक किया गया और भारतीय सैनिकों के लिए विशेष पूजा अर्चना की गई।
सीएम धामी ने एयर स्ट्राइक पर जताई खुशी। सीएम धामी ने सोशल मीडिया के एक्स अकाउंट पर लिखा कि  पहलगाम आतंकी हमले से आक्रोश में भरे बैठे देश के लोग भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक से खुश हैं। उनका कहना है कि आतंकवादियों को इसी तरह नेस्तनाबूद किया जाना चाहिए। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जैसे ही रात में एयर स्ट्राइक की खबर लगी। उन्होंने एयर स्ट्राइक पर अपनी खुशी का इजहार किया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments