Latest news
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करेंः डीएम सैनिक जीवन भर सैनिक ही रहता है,वो पूर्व और भूतपूर्व नही होताः धामी भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की मां अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना युवा शक्ति के सामर्थ्य से बनेगा विकसित उत्तराखंडः मुख्यमंत्री धामी भारतरत्न पं. गोविन्द बल्लभ पन्त को उनकी जयंती पर ऊर्जा भवन में याद किया गया डिजिटल डिवाइड डेटा ने देहरादून में एआई और रोबोटिक्स ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर खोला सीएम ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को किया नमन नशा मुक्ति अभियान का शुभांरभ, 30 सितंबर तक चलेगा नशामुक्ति का विशेष शपथ अभियान 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को मिलेगी नई गतिः डॉ. धकाते

[t4b-ticker]

Friday, September 11, 2026
Homeउत्तराखण्डदो आल्टो कार में हुई टक्कर,कार सवार तीन महिला समेत पांच लोग...

दो आल्टो कार में हुई टक्कर,कार सवार तीन महिला समेत पांच लोग घायल

देहरादून: सरनाड के पास हिमाचल की नंबर वाली दो आल्टो कार की टक्कर हो गई I टक्कर के दौरान कार सवार तीन महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सीमांत तहसील से जुड़े जेपीआरआर हाईवे पर नया बाजार त्यूणी से करीब दो किमी आगे सरनाड के पास हिमाचल नंबर की दो आल्टो कार में टक्कर हो गई। दोनों कारों में आमने-सामने की टक्कर होने से कार सवार तीन महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। हादसे के दौरान मदद के लिए पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को तुरंत उपचार के लिए राजकीय अस्पताल त्यूणी पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने सामान्य रूप से घायल चार व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी और गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को हायर सेंटर रोहडू-हिमाचल रेफर कर दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment - 

Most Popular

Recent Comments